JAC Jharkhand 10th, 12th Board Result 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही JAC झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2023 जारी करना वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें आर्ट्स, साइंस व मैट्रिक के रिजल्ट इसी महीने कभी भी घोषित किया जा सकता है। कुछ रिपोर्ट की मानें तो झारखंड शिक्षा बोर्ड द्वारा आज जेएसी 10वीं, 12वीं परिणाम 2023 की घोषणा करने की उम्मीद है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी पुष्टि होनी बाकि है। रिपोर्टों के अनुसार, JAC झारखंड बोर्ड 10 वीं के परिणाम और झारखंड बोर्ड 12 वीं के रिजल्ट विज्ञान स्ट्रीम के लिए एक साथ घोषित किया जायेगा। जबकि JAC 12 वीं के परिणाम आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम बाद में जारी किये जा सकते हैं।
Jharkhand 10th, 12th Board Result 2023 कब होगा जारी?
नवीनतम मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, JAC द्वारा 20 मई यानी की आज झारखंड बोर्ड 10वीं परिणाम 2023 और झारखंड बोर्ड 12वीं परिणाम 2023 घोषित करने की उम्मीद है। जेएसी झारखंड बोर्ड परिणाम 2023 का अभी भी इंतजार है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों – – jac.jharkhand.gov.in, jac.nic.in, jacresults.com और jharresults.nic.in पर अपने रिजल्ट को देख सकेंगे या फिर डाउनलोड कर सकेंगे।
Jharkhand 10th, 12th Board Result 2023 कैसे डाउनलोड करें?
चरण 1: सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइटों पर जाना होगा – jac.jharkhand.gov.in, jac.nic.in, jacresults.com और jharresults.nic.in
चरण 2: अब जिसका रिजल्ट देखना है उस लिंक पर क्लिक करें – जेएसी झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम या झारखंड बोर्ड 12वीं परिणाम 2023
चरण 3: लॉग-इन करने के बाद रोल नंबर, जन्म तिथि डालकर सबमिट करें।
चरण 4: सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर सामने नजर आ जायेगा।
चरण 5: आप चाहें तो जेएसी झारखंड बोर्ड परिणाम 2022 डाउनलोड करें या फिर आप प्रिंटआउट लें।