WEATHER ALERT: आंधी-तूफान से गिरेंगे पेड़ और खंभे, बरतें सावधानी, इन इलाकों में तबाही मचाएगी बारिश

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः भारत के तमाम इलाकों में चिलचिलाती धूप के बीच बढ़ती गर्मी ने लोगों का पसीना निकाल दिया हैं। तमाम राज्यों में सूर्य की तपिश इतनी तेज है कि तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है, जिससे हर कोई पसीने से सराबोर है। गर्मी से हालात इतने बदतर होते जा रहे हैं कि लोगों का जीना हराम है। राजधानी दिल्ली में भी भीषण गर्मी ने जनमानस को घर में कैद करने के लिए मजबूर कर दिया है।

नौकरी पेशे से जुड़े लोग एसी चलाकर समय बिता रहे हैं। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी हिस्से में मामूली बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट जरूर दर्ज की गई। मैदानी हिस्सों में तो आसमान से आग बरस रही है। कुछ क्षेत्रों में बादलों की गरज और आंधी के साथ बारिश होने से स्थिति काफी बिगड़ गई। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

यहां बारिश करेगी हालात बेकाबू

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पूर्वोत्‍तर के अधिकतर राज्यों में बादलों की गरज और धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। खराब मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। 5 मई 2024 को अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्‍थानीय प्रशासन के साथ ही आमलोग भी सावधान और सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। पिछले दिनों अरुणाचल में हुई मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। यहां कुछ दिन पहले भूस्‍खलन की घटना हुई थी, जिसमें हाईवे पूरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हुआ था। इससे जाम जैसे हालात हो गए थे।

इन हिस्सों में गर्मी ढहा रही कहर

आईएमडी के अनुसार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। इससे सामान्‍य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित होने की संभावना जताई गई है। बंगाल के कलईकुंडा में तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है।

ओडिशा के बौध में तापमान 44 डिग्री को को पार गया, जिससे लोग पसीना पसीना हो गए। इसके साथ ही कई हिस्सों में तापमान 43 डिग्री से ज्‍यादा रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक भीषण गर्मी की संभावना जताई गई है। केरल में भीषण गर्मी को देखते हुए स्‍कूलों में छुट्टी करने का ऐलान कर दिया गया है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App