DECLARED CBSE 12th Result 2024: सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट मोबाइल से भी करें चेक, तरीका बहुत आसान

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया, जिसके बाद छात्र और छात्रों के चेहरे पर काफी खुशी देखने को मिल रही है। इस बार 12वीं क्लास में 87.98 फीसदी बच्चे उत्तीर्ण हुए। रिजल्ट में लड़कों के मुकाबले लड़कियां ज्यादा पास हुईं। लड़कियां 91.52 फीसदी ने बाजी मारी तो लड़के 85.12 प्रतिशत पास हुए। लड़कियों करीब 6.40 फीसदी अधिक उत्तीर्ण हुईं। देशभर में सबसे अच्छा रिजल्ट त्रिवेंद्रम का रहा, जहां 99.91 फीसदी बच्चों ने बाजी मारी।

दिल्ली वेस्ट में पास 95.64 प्रतिशत रहा। दिल्ली ईस्ट का 94.51 फीसदी दर्ज किया गया। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको कहीं भी परेशान नहीं होना पड़ेगा। आप आराम से एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ जरूरी नियों को फॉलो करना होगा।

एसएमएस से भी चेक करें रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट अपने मोबाइल से भी चेक कर सकते हैं, जिसके लिए कहीं भी परेशान होनी जरूरत नहीं होगी। छात्र एसएमएस के जरिए अपने सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम चेक करने के लिए, छात्रों को 7738299899 पर “CBSE 12 (रोल नंबर) (DDMMYYYY – जन्मतिथि) (स्कूल संख्या) (केंद्र संख्या) लिखनी होगी। इसके कुछ ही देर बाद छात्रों को उनके रिजल्ट से संबंधित सभी जरूरी जानकारी मिल जाएगी।

यहां कैसे चेक करें नंबर?

छात्र सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर क्लिक करें।

इसके बाद छात्र Results टैब पर क्लिक करना उचित समझे। सीबीएसई रिजल्ट वेबसाइट cbseresults.nic.in खुल जाएगा।

फिर नतीजे जारी होंगे, आपको इस पेज पर CBSE 10th Result 24 Link और CBSE 12th Result 2024 Link मिल जाएगा।

फिर छात्र अपना रोल नंबर डालना जरूरी समझे। मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करना उचित समझे।

इसके बाद अपना रिजल्ट स्क्रीन पर अपीयर कर दिया जाएाग। उसे डाउनलोड करने की जरूरत होगी।

जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से रिजल्ट चेक करने के कई विकल्प दिए जाएंगे। किसी वजह से सर्वर डाउन होने से अपना रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं तो फिर SMS के जरिए भी नंबर्स चेक कर सकते हैं, जिससे किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

साल 2023 और 24 सत्र में सीबीएसई बोर्ड 12वीं में 17,00,041 स्टूडेंट्स ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए 7126 केंद्र बनाने का काम किया गया था। सीबीएसई देश का इकलौता ऐसा बोर्ड है, जो 200 विषयों की परीक्षा आयोजित करवाता है। सीबीएसई बोर्ड 12वीं की कुल 1,10,50,267 कॉपियां का निरीक्षण किया गया था।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App