BUDGET 2024: बजट में वादों की बारिश, 2 करोड़ लोगों को मिलेंगे घर और फ्री बिजली पर बड़ा ऐलान

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः केंद्र् की मोदी सरकार की से देश का अंतरिम बजट में पेश किया गया, जिसमें कुछ बड़े ऐलान किए गए हैं। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकार के कामकाज की उपलब्धियां गिनाते हुए हैं देश का अंतरिम बजट पेश किया, जिसमें कुछ चौंकाने वाले फैसले लिए। बजट पेश करते हुए कहा कि कैंसर जैसी बीमारियों को रोकने लिए सरकार की ओर से गंभीर कदम उठाएं जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार टीकाकरण जैसे अभियान शुरू किए जाएंगे। निर्मला सीतारमण की आय बढ़ाने की कोशिश होगी। मिशन इंद्रधनुष में टीकाकरण बढ़ाए जाने का काम किया जाएगा। नए मेडिकल कॉलेज खोलने का काम किए जाएंगे। इसके लिए कमेटी गठित करेंगे।

9 से 14 साल की लड़कियों को फ्री में टीका लगाया जाना है। फसलों पर NANO डैप का इस्तेमाल होगा। डेयरी विकास के क्षेत्र में अच्छा काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कि दुग्ध किसानों को बढ़ावा दिया जाएगा। तिलहन के अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा। हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी.

किसानों और महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएम जनधन योजना में लोगों को लाभ देने की बात कही। इस बीच सीतारमण ने कहा कि पीएम जनधन योजना के तहत आदिवसी समाज तक पहुंचना है। विशेष जनजातियों के लिए विशेष योजना लेकर आए हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास में तेजी आई है।

सरकारी योजनाएं जनता तक पहुंच रही हैं। उन्होंने अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार गरीबी दूर करने के लिए काम कर रही है। सरकार ने चुनौतियों का डटकर सामना किया है। ग्रामीण विकास के लिए योजनाओं को लागू किया है।

इतने किसानों को मिल रहा फसला बीमा योजना

निर्मला सीतारमण ने सरकार द्वारा किए गए कामकाज गिनाए। उन्होंने कहा कि 4 करोड़ किसाों को पीएम फसल बीमा योजना का फायदा दिया जाता है। पीएम किसान योजना से 11.8 करोड़ लोगों को आर्थिक सहायती मिलेगी। आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास करने का काम किया जा रहा है। युवाओं को सशक्त बनाने पर भी काम कर रही है। उन्होंने बताया कि तीन हजार नए आईटीआई खोले गए हैं। देशभर में 54 लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है।

आगामी 5 साल में बनाए जाएंगे 2 करोड़ पक्के घर

अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री निर्मला ने पीएम आवास योजना के द्वारा वितरित किए गए घरों की संख्या बताई। उन्होंने कहा कि आगामी पांच साल में दो करोड़ और घर बनाने का काम किया जाएगा। सर्वाइकल कैंसर के लिए टीकाकरण को बढ़ावा दिया जाएगा, इसे रोकने के लिए काम किया जाएगा। सरकार 9.14 साल के बच्चियों को मुफ्त टीका लगाया जाएगा। अब तक 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का काम किया जाएगा।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App