Nirahua और Amrapali का दिखा क्यूट रोमांस, वीडियो देख आपको भी सताएगी अपने पिया की याद - Times Bull

Nirahua और Amrapali का दिखा क्यूट रोमांस, वीडियो देख आपको भी सताएगी अपने पिया की याद

Avatar photo

By

Jyoti Kumari

Nirahua-Amrapali Bhojpuri Romance Video: भोजपुरी सिनेमा में (Bhojpuri Cinema) अपने रोमांस से सबका दिल जीतने वाली है मशहूर जोड़ी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और खूबसूरत एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की है। जिनकी एक झलक पाने के लिए लोग पलकें बिछाए इनका इंतजार करते रहते है।

यहीं वजह इन दोनों भोजपुरी सुपरस्टार के गाने यूट्यूब पर धमाल मचाते रहते हैं। इस बीच इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। जिसे 2014 में रिलीज किया गया था इसके बावजूद आज भी लोग इन्हें देखना पसंद करते हैं। ऐसे ही इनके कई रोमांटिक वीडियो हैं, जिन्हें देखकर आज भी दर्शको का मन नहीं भरता है।

यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहे इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) का नाम ‘  ‘राजा कजरा कसम’ (Raja Kajra Kasam)’  है, जो सुपरहिट फिल्म मंडप (Mandap) का गाना हैं। इस गाने को ओम झा (Om Jha) और शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने अपनी आवाज में गाया है। वहीं इसके लिरिक्स उमा लाल यादव (Uma Lal Yadav) ने लिखें हैं।

आपको बता दें कि ये सॉन्ग एक अच्छी लोकेशन पर शूट किया गया हैं। इस गाने के वीडियो में आम्रपाली भोजपुरिया लुक में काफी सुंदर दिखाई दे रही हैं। और निरहुआ भी मूछें रख काफी हैंडसम दिख रहे है। इसमें दोनों का रोमांस और डांस दोनों ही बेमिसाल देखने को मिल रहा है।

वहीं आप दर्शक इस रोमांटिक वीडियो को SRK Music  नाम के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं, जहां इसे शेयर किया गया है। इस खबर को लिखें जानें तक इस वीडियो पर 883k व्यूज मिले हुए हैं। इतना ही नहीं इनके चाहने वाले वीडियो पर कमेंट कर इनकी खूब तारीफ कर रहे है। और इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

जब कभी इन दोनों की जोड़ी एक साथ दिखाई देती है तो भोजपुरिया दर्शक में एक खुशी की लहर देखने को मिलती है। आम्रपाली और निरहुआ जब भी पर्दे पर साथ दिखते है अपने फैंस का दिल जीत ही लेते हैं। इस वजह से इनके फिल्म और गाने हिट हो जाते है।

 

Jyoti Kumari के बारे में
Avatar photo
Jyoti Kumari ज्योति कुमारी, एक अनुभवी पत्रकार हैं। जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल हो चुके हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत TV 100 News Channel से की थी। इसके बाद इन्होंने National India News में प्रोड्यूसर और Anchor के तौर पर भी काम किया हैं। साथ ही और भी कई मीडिया चैनल्स में काम किया है। लेकिन अब पिछले 2 साल से गैजेट और एंटरटेनमेंट सेक्शन में TimesBull में अपना योगदान दे रही हैं। अगर आपको कंटेंट से रिलेटेड कोई भी शिकायत हो तो आप timesbull@gmail.Com पर ईमेल कर सकते हैं। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App