नई Mahindra Bolero को देखने के लिए तरसे नैना, अब आई इस एसयूवी को लेकर बड़ी खबर

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Mahindra Bolero: भारतीय एसयूवी मार्केट में महिंद्रा बोलेरो एक ऐसी कार है जो पिछले 23 सालों से अपना मार्केट बनाई हुई है। महिंद्र स्कॉर्पियो भी इसके बाद लांच हुई थी और अब जब इसके नए मॉडल को लांच कर दिया गया है तो पुरानी स्कॉर्पियो की सेल भी घट गई है।

लेकिन महिंद्रा बोलेरो एक ऐसी एसयूवी है जिसमें बिना किसी बदलाव के अभी तक बेचा जा रहा है और लोग इसे काफी तादाद में खरीद भी रहे हैं। कंपनी ने भी इस कार को लेकर कहा था कि वह जल्द इसके नए फेसलिफ्ट को लॉन्च करेंगे।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

तब से लेकर अभी तक लोगों को इंतजार है कि कब नई बोलोरो उन्हें देखने को मिलेगी। हालांकि बीच-बीच में इसकी तस्वीर भी सामने आई। इन तस्वीरों में हमें बताया गया की बोलेरो को नए रंग में लाया जा रहा है। हालांकि यह कैसी होगी इस बारे में जानकारी नहीं दी गई। लेकिन अब कंपनी ने बड़ा खुलासा कर दिया है।

Mahindra Bolero का डीजल इंजन

महिंद्रा बोलेरो ने अपनी परफॉर्मेंस को बरकरार रखने के लिए अभी भी 1.5 लीटर के चार सिलेंडर डीजल इंजन के साथ आती है। यह इंजन 75 एचपी का पावर और 210 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा इसमें आपको 18 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज क्लेम किया जाता है।

हालांकि आपको 14 से 15 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज मिल जाता है। देखा जाए तो यह एक दमदार कार है, जिसे ग्रामीण इलाकों में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

नई Bolero अभी दूर!

अगर अभी आप नई महिंद्रा बोलेरो को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी से जब हाल ही में नई महिंद्रा बोलेरो पर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। कई ऑटो एक्सपर्ट द्वारा बताया गया है कि अगर नहीं महिंद्रा बोलेरो को लांच किया भी जाता है तो इसे 2024 के अंतिम तक लाया जाएगा। या फिर कंपनी इसकी लुक को पूरी तरीके से बदल के अगले साल तक लांच कर सकती है।

हालांकि इन सभी जानकारी की पुष्टि नहीं की गई है। अगर आपको महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) लेनी है तो आप अभी बिक रही बोलेरो या फिर बेहतरीन लुक के साथ आने वाली बोलोरो न्यू (Mahindra Bolero Neo) को खरीद सकते हैं। शहरी जनसंख्या में महिंद्र बोलोरो न्यू की मांग काफी ज्यादा है। यह उन कारों में से एक है जो बजट में रियर व्हील ड्राइव ऑफर करती है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App