Gold Price Today: गिरावट के बाद गोल्ड के दाम में बंपर उछाल, ऑल टाइम हाई के पास पंहुचा रेट, जानें 10 ग्राम सोने की कीमत

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। फरवरी महीने की आज यानी 1 तारीख से हो गई है। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही है। ये मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का आखिरी बजट होगा। बजट में अर्थव्यवस्था, किसानों, महिलाओं को लेकर बड़ी उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन अब उम्मीदों पर भारी पड़ता हुआ दिख रहा है इस बार का बजट। वहीं, दूसरी तरफ सोने और चांदी के भाव में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।

अगर आप सोने चांदी की खरीददारी करना चाहते हैं या आप सोने में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो उससे पहले आपको हमारी यह खबर जरूर पढ़ लेनी चाहिए। जो लोग सोने बेचने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए अच्छा मौका है। कुछ लोग जब सोना महंगा होता है, तो लोग उन्हें बेच देते हैं और सस्ता होते ही तुरंत खरीदारी करना शुरू कर देते हैं।

आज फिर से सोने की कीमतों में रेकॉर्ड उछाल आया है। हालांकि, चांदी की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोना गुरुवार को अपने ऑल टाइम हाई लेवल के लगभग करीब पहुंचता हुआ दिख रहा है। सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। सोने का भाव 62775 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।

यहां जानिए सोने की कीमत

ibjarates.com के मुताबिक, 999 प्योरिटी (24 कैरेट) वाले आज गोल्ड की कीमत 62775 रुपये प्रति तोला बेचा जा रहा है। इसके अलावा 995 प्योरिटी वाले गोल्ड के भाव 62524 रुपये प्रति दस ग्राम ट्रेंड कर रहा है। 916 प्योरिटी (22 कैरेट) वाले सोने की कीमत 57502 रुपये प्रति तोला में बिक रहा है।

750 प्योरिटी (18 कैरेट) वाले सोने की कीमत 47081 रुपये प्रति तोला देखने को मिला है, जबकि 585 प्योरिटी (14 कैरेट) वाले गोल्ड का रेट 36723 रुपये प्रति तोला में बिक रहा है।

आज क्या है चांदी की कीमत?

चांदी की कीमत आज 71153 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीद सकते हैं।

मुंबई में आज क्या है सोने की कीमत

मुंबई में, 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 58,000 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 63,270 रुपये है।

आज दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 58,150 रुपये और 24 कैरेट सोने का दाम 63,420 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

चेन्नई में गोल्ड की कीमत

चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 58,500 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 63,820 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता में क्या है सोने की कीमत

कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 58,000 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 63,270 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App