HPBOSE 12th Result 2024 DECLARED: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां चेक करें, जानें आसान तरीका

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः यूपी और एमपी बोर्ड के बाद बाकी राज्य भी अब 10वीं और 12वीं के छात्रों का रिजल्ट जारी करने लगे हैं, जिससे हर किसी के चेहरे पर काफी रौनक देखने को मिल रही है। अब हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने भी 12वीं कक्षा का अपना रिजल्ट जारी कर दिया है। इस वर्ष हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं कक्षा में 73.76 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए। यह बीते साल के मुकाबले काफी कम है। पहले 79.74 फीसदी छात्र पास हुए थे।

विज्ञान संकाय में कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने 98.80 फीसदी यानी 500 में से 494 अंक हासिल कर टॉप किया। वाणिज्य संकाय में शाव्या ने 98 फीसदी के साथ 500 में से 490 अंक प्राप्त कर टॉप किया। छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए कहीं भी परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। आराम से आधिकारिक वेबसाइट्स hpbose.org पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

फटाफट जानें हिमाचल बोर्ड से जुड़ी जरूरी बातें

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं के पेपर में इस साल करीब 80 हजार से अधिक छात्रों ने परीक्ष दी थी। हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं परीक्षा 1 से 28 मार्च तक चली थी। परीक्षा सुबह की पाली में आयोजित की गई। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट में टॉप करने वाली लिस्ट में 5 विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें से भी 4 बालिकाएं और एक बालक है। हिमाचल प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सभी स्टूडेंट्स के लिए शुभकामना संदेश जारी किया है। आप डिजिलॉकर व एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

यूं चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले छात्र हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए hpbose.org पर जाएं।

फिर वेबसाइट के होमपेज पर हिमाचल बोर्ड 12वीं 2024 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करने की जरूरत होगी।

इसके बाद वहां मांगी गईं डिटेल्स दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करना होगा।

फिर हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा।

फिर हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट डाउनलोड करके अपने मार्क्स चेक कर लें।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App