Hindi News

Vaibhav Suryavanshi: क्या टेस्ट लायक नहीं वैभव सूर्यवंशी? सौरव गांगुली ने कही ऐसी बात कि फैंस का टूटेगा दिल

Vaibhav Suryavanshi: क्या टेस्ट लायक नहीं वैभव सूर्यवंशी? सौरव गांगुली ने कही ऐसी बात कि फैंस का टूटेगा दिल

Vaibhav Suryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League) में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने अभी तक शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. 15 साल की उम्र में रायल चैलेंजर्स की ओर से बल्लेबाजी कर उन्होंने फैंस का दिल जीतने का काम किया है. दूसरी ओर उनके प्रदर्शन को देखकर अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खिलाने की मांग उठने लगी है.

हालांकि, वनडे के लिए इंडिया ए टीम में उन्हें मौका मिला है. अब नहीं, टेस्ट मैच में वैश्विक स्तर पर कब मौका मिलेगा, यह सवाल भी उठने लगे हैं. लेकिन युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या कुछ कहा है, नीचे डिटेल में जान सकते हैं.

टेस्ट के लिए वैभव पूरी तरह तैयार नहीं- सौरव गांगुली

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने एक एक इंटरव्यू के दौरान स्पष्ट शब्दों में कहा कि अभी टेस्ट क्रिकेट के लिए वैभव सूर्यवंशी पूरी तरह से तैयार नहीं है. उन्होंने BCCI और चयनकर्ताओं को संकेत देते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में प्रतिभा जरूर दिख रही है, लेकिन लाल गेंद के क्रिकेट में जगह बनाने के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगातार प्रदर्शन जरूरी है.

इसके आगे गांगुली ने कहा कि T20 क्रिकेट में उसे तुरंत शामिल किया जा सकता है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में नहीं. उसे पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ज्यादा रन बनाने होंगे. हालांकि इस समय वह बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी है।. 15 साल का लड़का जिस तरह दुनिया के गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहा है, वह अविश्वसनीय है. वह भारत का भविष्य है.

इसके आगे दादा ने वैभव की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की है. उनका मानना है कि इतनी कम उम्र में जिस आत्मविश्वास और निडर अंदाज के साथ वह खेल रहे हैं, वह भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है.

घरेलू क्रिकेट और चयन प्रक्रिया पर भी गांगुली ने रखी राय

सौरव गांगुली ने घरेलू क्रिकेट और चयन प्रक्रिया पर भी अपनी बेबाक राय रखी है. उन्होंने कहा कि रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले आकिब नबी को अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिलनी चाहिए थी. इस दौरान गांगुली ने कहा कि नबी ने रणजी सीजन में बेहतरीन गेंदबाजी की थी.

उन्होंने युवा पेसर गेंदबाज प्रिंस यादव के चयन का को सही ठहराया. उन्होंने कहा कि प्रिंस यादव बेहद तेज गेंदबाज हैं और जब आपके पास रफ्तार होती है तो आपको ज्यादा समय तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इंतजार नहीं करवाना चाहिए. मुझे लगता है कि दोनों खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए ।” गांगुली ने आधुनिक क्रिकेट के बदलते स्वरूप पर भी खुलकर बात की.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted
Vipin Kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8…