DDA Karmayogi Awaas Yojana: हर किसी इंसान की इच्छा होती है कि देश की राजधानी दिल्ली में उसका भी एक आलीशान बंगला हो. अगर आप भी दिल्ली में बढ़िया घर का सपना देख रहे हैं तो फिर यह खबर बहुत ही बढ़िया साबित होने जा रही है. दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी डीडीए ने डीडीए कर्मयोगी योजना आपके घर का सपना पूरा कराएगी.
डीडीए कर्मयोगी आवास योजना के अंतर्गत नरेला के पॉकेट-13, सेक्टर A1-A4 में नए फ्लैट्स लॉन्च कर दिए हैं. इस योजना में खास बात यह है कि भारी मांग को देखते हुए अब और फ्लैट्स जोड़ने का काम किया गया है. वो भी 25 फीसदी डिस्काउंट के साथ. राजधानी दिल्ली में अपना घर खरीदने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए डीडीए के बंपर डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं.
पहले ही बिक चुके 75 फीसदी फ्लैट्स
डीडीए की यह धमाकेदार स्कीम बहुत पुरानी है. इस स्कीम को लोगों से बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है. स्कीम के जरिए लगभग 75 फीसदी फ्लैट पहले ही बुक हो चुके हैं. स्कीम को मद्देनजर रखते हुए डिस्काउंट के साथ योजना में नए फ्लैट्स भी शामिल कर दिए गए हैं. राजधानी दिल्ली में बढ़ती कीमतों की वजह से सस्ता घर खरीदना भी मुश्किल होता दिख रहा है.
इस योजना से ऐसे सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिल सकता जो दिल्ली में किफायती और रहने के लिए तैयार घर की तलाश में लगे हैं. स्कीम की सबसे खास बात कि 1 जून 2026 से बुकिंग प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है. आप तमाम शर्तों के साथ बुकिंग करा सकते हैं.
इस योजना की बड़ी बातें जानिए
डीडीए कर्मयोगी आवास योजना एकदम खास है. इस योजना के अंतर्गत भारी जन मांग पर 25 फीसदी छूट के साथ और नए फ्लैट्स भी शामिल किए गए हैं. 1 जून से बुकिंग शुरू हो जाएगी. सभी फ्लैट्स ‘पहले आओ, पहले पाओ आधार’ पर आवंटित करने का काम किया जाएगा. पॉकेट में 70 फीसदी फ्लैट पहले ही बिक चुके हैं.
जानिए कैसे करें आवेदन
डीडीए कर्मयोगी आवास योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.DDA.gov.in या https://eservices.dda.org.in पर पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं. वहीं, योजना में 1 BHK, 2 BHK और 3 BHK फ्लैट्स मिलेंगे.
BHK फ्लैट की शुरुआती कीमत 33.63 लाख रुपये से शुरू है. 2 BHK ₹75.55 लाख और 3 BHK ₹106.79 लाख में मिल रहा है. DDA के मुताबिक, सभी फ्लैट्स पूरी तरह नए बने हुए हैं.