Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 के ग्रुप राउंड के मुकाबले खत्म हो चुके हैं. अब 26 मई से प्लेऑफ की जंग शुरू होने जा रही है, जिसे लेकर खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं. राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में जगह बना ली है. इस आईपीएल में सबसे अधिक चर्चा किसी की हुई तो वो नाम 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी है.

वैभव सूर्यवंशी का कोई तोड़ नहीं है. आईपीएल 2026 में शानादर प्रदर्शन कर रहे वैभव किसी भी टीम 20 लगी में सबसे अधिक रन बनाने वाले टीनएजर बन गए हैं. वैभव सूर्यवंशी को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए कुल 2 रन की आवश्यकता थी.

उन्होंने पारी के दूसरे ओवर में यह उपलब्धि हासिल की है. विल जैक्स की गेंद पर दूसर रन लेते ही उन्होंन ेआधिकारिक तौर पर टी-20 टूर्नामेंट में किसी टीएनजर द्वारा बनाे गए सबसे ज्यादा रनों का पिछला रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया.

वैभव सूर्यवंशी ने बनाए कितने रन

धमाकेदार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के 14 मैचों में 483 रन बनाने का काम किया है. उन्होंने इस टूर्नामेंट में खुद को सबसे बढ़िया युवा प्रतिभाओं में से एक तौर पर खड़ा किया है. बिहार के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सीजन में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है. 15 साल की उम्र के बावजूद उन्होंने तेज और स्पिन, दोनों तरह की गेंदबाजी के खिलाफ निडर होकर बल्लेबाजी की है और परिपक्वता दिखाने का काम किया है. टीनएजर बल्लेबाजों का पिछला रिकॉर्ड देवदत्त पडिक्कल के नाम था.

उन्होंने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए साल 2019-20 के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कर्नाटक क्रिकेट टीम के लिए 19 साल की उम्र में 580 रन बनाने का काम किया था. पडिक्कल का यह स्कोर भारत के सबसे बड़े घरेलू टी20 टूर्नामेंट में बना था. लंबे समय तक इसे इस फॉर्मेट में किसी टीनएजर द्वारा किए गए सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी प्रदर्शन माना जाता रहा.

इनके अलावा तिलक वर्मा ने भी 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए 19 साल की उम्र में 14 मैचों में 397 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका के युवा खिलाड़ी लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने 2024-25 के एसए20 सीजन में पार्ल रॉयल्स के लिए 12 मैचों में 397 रन बनाए. जबकि, इंग्लैंड के विल स्मीड ने 2021 के वाइटैलिटी ब्लास्ट में समरसेट काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए 19 साल की उम्र में 14 मैचों में 385 रन बनाए थे.

Latest News

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost...