नई दिल्लीः केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं, जहां उनके आवास पर ईडी ने छापेमारी की है. ईडी ने तिरुवंतपुरम स्थित घर पर बुधवार तड़के सुबह छापा मारा. इस रेड के पीछे मनी लॉड्रिंग केस माना जा राह है. एजेंसी ने केरल में एक साथ 12 ठिकानों पर छापेमारी की है. इसमें विजयन का किराए का घर भी शामिल है.
प्रवर्तन निदेशालय की ये रेड मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई. एजेंसी ने केरल में एक साथ 12 ठिकानों पर छापेमारी. इसमें विजयन का किराए का घर भी सम्मिलित है. अधिकारियों के अनुसार, ईडी की ये छापेमारी कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड मामले से जुड़ी हुई है. जेंसी तिरुवनंतपुरम कोच्चि और कन्नूर में पिनाराई विजयन की बेटी वीना विजयन से जुड़े 12 ठिकानों पर रेड मारकर सर्च ऑपरेशन चला रही है.
जानिए विजयन की बेटी पर क्या लगे आरोप?
पूर्वी सीएम विजयन की बेटी पर आरोप लगे हैं. आरोप हैं कि कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड नाम की एक प्राइवेट कंपनी ने साल 2018 से 2019 के बीच तत्कालीन सीएम विजयन की बेटी वीणा की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपये का गैर-कानूनी पेमेंट किया, जबकि IT फर्म ने कंपनी को कोई सर्विस नहीं दी थी.
ईडी की ये छापेमारी केरल हाई कोर्ट द्वारा मंगलवार को CMRL की उस याचिका को खारिज करने के बाद हुई. इस मामले में ED की कार्रवाई को रद्द करने की मांग भी की गई थी.
ईडी ने कबदर्ज कराया था केस
प्रवर्तन निदेशालय ने 2024 में आरोपों की जांच के लिए PMLA केस फाइल किया था. यह मुद्दा विजयन सरकार के सामने सबसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील विवादों में से एक रहा है. ईडी की जांच के अलावा इस मामले की जांच सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस भी कर रहा है.
मंगलवार को विजयन से जुड़े पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया, जिनमें उनके गनमैन भी शामिल थे. जबकि राज्य सरकार ने जांच को पटरी से उतारने की कोशिश के आरोपों पर सीनियर पुलिस ऑफिसर MR अजित कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने पर भी विचार किया है.