IPL 2026 Update: टी-20 स्तर पर पचासा और शतक लगाना भी बड़ी बात होती है, क्योंकि कम ओवर का गेम होता है. इतना ही नहीं, तेज खेलने का प्रेशर व टीम को अच्छे लक्ष्य तक लेकर जाने की भी मन में फिक्र रहती है. कई बार तो दबाव के चलते खिलाड़ी पवेलियन लौट जाते हैं. बहुत ही कम खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो टी-20 में शतक जड़ते हों.
क्रिकेट की दुनिया में अभी तक टी20 स्तर पर दोहरा शतक कोई खिलाड़ी नहीं जड़ सका है. कोई युवा खिलाड़ी दोहरा शतक जड़ने की भविष्यवाणी कर दे तो यह बात किसी अचंभे की तरह लगेगी. आपने वैभव सूर्यवंशी का नाम तो सुना ही होगा।. इस 15 वर्षीय बल्लेबाज ने टी-20 में दोहरा शतक बनाने का ऐलान कर दिया है. इतना ही नहीं, उन्होंने दोहरा शतक बनाना सपना बताया है. यह सुनकर हर कोई हैरान है.
वैभव सूर्यवंशी ने किया चौंकाने वाला दावा
15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक चौंकाने वाला दावा कर दिया है. उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के साथ बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें सिर्फ फिफ्टी या सेंचुरी बनाकर संतुष्टि नहीं मिलती. उनका असली सपना टी20 क्रिकेट में 200 रन बनाना है. जब केविन पीटरसन ने पूछा कि क्या उन्हें अर्धशतक सेलिब्रेट करना पसंद है, तो वैभव सूर्यवंशी ने बेझिझक कहा, ‘नहीं, इतना ज्यादा नहीं.
इसके बाद उन्होंने अपनी सबसे बड़ी महत्वाकांक्षा का चौंकाने वाला राज खोल दिया. वैभव सूर्यवंशी कहते हैं, ‘मैं T20 में 200 रन बनाना चाहता हूं. मैं उनका (गेल) रिकॉर्ड तोड़ना चाहता हूं. दरअसल, वैभव सूर्यवंशी यहां क्रिस गेल के 175 रन की बात भी कर रहे थे. गेल ने आईपीएल 2013 में आरसीबी की ओर से पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाकर धूम मचा दी थी. यह T20 इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है.
क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे वैभव
वैभव सूर्यवंशी को पूरा भरोसा है कि क्रिस गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. उन्होंने कहा कि अगर मैं किसी मैच में पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी करूं, तो 175 रनों का रिकॉर्ड तोड़ सकता हूं. यही बेखौफ सोच उन्हें बाकी युवा खिलाड़ियों से अलग बनाती है. इसके आगे वैभव ने कहा, नहीं, कभी नहीं. मैं बस अपना नेचुरल गेम खेलता रहता हूं.’वैभव का आत्मविश्वास सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं है.
उन्होंने पहले ही कई बड़ी पारियां खेलकर सभी को प्रभावित किया है. इस साललअंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में उन्होंने 175 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली थी. वहीं विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बिहार के लिए खेलते हुए वह 190 रनों तक पहुंचे थे.
इसमें सबसे चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब वैभव सूर्यवंशी ने अपने करियर की सबसे लंबी पारी का जिक्र किया. वैभव सूर्यवंशी ने बताया, ‘मैंने अपने राज्य के लिए एक घरेलू मैच में पूरे 50 ओवर बल्लेबाजी की थी और 335 रन बनाकर नाबाद लौटा था.










