How To Use UPI Without Internet: आधुनिक दौर में डिजिटलाइजेशन का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. अब कैश रखना तो युवा पीढ़ी पसंद नहीं कर रही, बस यूपीआई से ही ट्रांजैक्शन कर देते हैं. अगर आप भी गूगल पे, फोन पे या पेटीएम के जरिए यूपीआई पेमेंट करते हैं तो फिर यह खबर आपके लिए काम की साबित होगी.
दरअसल, ट्रांजैक्शन के सभी ऐप्स चलाने के लिए इंटरनेट की जरूरत पड़ती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. हम आपको एक ऐसी चीज बताने जा रहे हैं जिसकी सहायता से आप बिना इंटरनेट के भी यूपीआई से ट्रांजैक्शन कर सकते हैं, जिसके लिए कतई भी परेशान होना नहीं पड़ेगा. इससे जुड़ी जरूरी बातें नीचे डिटेल में जान सकते हैं.
बिना इंटरनेट कैसे कर सकते यूपीआई पेमेंट
यूजर्स के लिए बढ़िया खबर है: अब बिना इंटरनेट के यूपीआई ट्रांजैक्शन कर सकते हैं. इस काम के लिए परेशान होना नहीं पड़ेगा. इसके लिए आपका मोबाइल नंबर सबसे पहले बैंक खाते से लिंक होना जरूरी है. इसके साथ ही आपके नंबर पर यूपीआई सर्विस पहले से एक्टिवेट होनी जरूरी है. आपके फोन में नॉर्मल कॉल एसएमएस के लिए मोबाइल नेटवर्क सिग्नल होना भी जरूरी है.
जानिए स्टेप वाइज स्टेप तरीका
इंटरनेट बंद होने पर आपको ट्रांजैक्शन करने के लिए 5 आसान स्टेप्स को फॉलो करने की जरूरत पड़ेगी.
स्टेप 1 – फोन से डायल करें *99#: सबसे पहले अपने फोन का डायलर खोलें और *99# टाइप करके कॉल बटन दबाना होगा. फिर ध्यान रहे कि आपको उसी मोबाइल नंबर से डायल करने की जरूरत पड़ेगी. जो आपके बैंक अकाउंट से लिंक है. यह सर्विस भारत के लगभग सभी प्रमुख बैंकों में आसानी से काम करती है.
स्टेप 2 – ‘पैसे भेजें’ का ऑप्शन भी आसानी से चुन सकते हैं. नंबर डायल करते ही आपके फोन की स्क्रीन पर एक पॉप-अप मेनू दिखेगा. इसमें कई बैंकिंग विकल्प दिखेंगे. जैसे:पैसे भेजें, पैसे के लिए अनुरोध करें, बैलेंस चेक करें और माई प्रोफाइल. यहां आपको पैसे भेजने के लिए ‘Send Money’ वाले विकल्प का नंबर डालकर रिप्लाई करने की जरूरत होगी.
स्टेप 3 – आपके मोबाइल की स्क्रीन पर नया विकल्प आएगा कि आप पैसे किस माध्यम से भेजना चाहते हैं. यूजर्स सामने वाले के यूपीआई आईडी, मोबाइल नंबर, या फिर बैंक अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड के जरिए पैसे ट्रांसफर करने का काम कर सकते हैं. अपनी पसंद का विकल्प भी चुन सकते हैं.
स्टेप 4 – अब आपने जो भी माध्यम चुना होगा, उसके मुताबिक, सामने वाले शख्स का मोबाइल नंबर यूपीआई आईडी या बैंक डिटेल ध्यान से टाइप करने की जरूरत पड़ेगी. फिर पैसे भेजने हैं, वह राशि दर्ज कर सकती है. कुछ बैंक आपको ट्रांजैक्शन के साथ एक छोटा नोट या रिमार्क जैसे- रेंट, फूड आदि लिखने का विकल्प भी देते हैं.