Petrol-Diesel Price Hike Today: 10 दिन में तीसरी बार महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल डीजल, चेक करें 1 लीटर की कीमत
भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल की कीमतों में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है. सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी.
Petrol Diesel Price
Petrol-Diesel Price Hike Today: पश्चिमी एशिया में लगातार पनप रहे तनाव के बीच दुनियाभर में महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है, जिससे आम नागरिकों का बजट डगमगाने लगा है. 10 दिन के भीतर आज तीसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी का झटका लगा है, जिससे ग्राहकों में मायूसी छाई है.
भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल की कीमतों में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है. सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी.
इसके बाद भी 19 मई को पेट्रोल में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे का इजाफा किया गया था. लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम में हो रही बढ़ोतरी ग्राहकों के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है, जिससे ग्राहकों के चेहरे पर निराशा है.
इन महानगरों में चेक करें पेट्रोल की कीमत
भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर बड़ा झटका दिया. नई दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे बढ़कर 99.51 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. कोलकाता में पेट्रोल की कीमतें 94 पैसे तक बढ़कर कुल 110.64 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई हैं.
मुंबई में भी पेट्रोल के रेट 90 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 108.49 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज किया गया. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 82 पैसे की बढ़ोतरी के साथ कुल 103.31 रुपये पर दर्ज की जा रही है.
चेक करें डीजल की कीमत
भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने नई दिल्ली में डीजल 91 पैसे की बढ़ोतरी कर दी, जिसके बाद यह 92.49 रुपये प्रति लीटर तक बिक रहा है. कोलकाता में डीजल 95 पैसे महंगा होकर 97.02 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया. मुंबई मेंमें डीजल94 पैसे महंगा होकर 95.02 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज किया गया. चेन्नई में डीजल 87 पैसे महंगा होकर 96.98 रुपये प्रति लीटर पर ट्रेंड करता दिख रहा है.
आसमान छू रहे कच्चे तेल के दाम
जानकारी के लिए बता दें कि मिडिल ईस्ट में युद्ध वाले हालात के बीच वैश्विक मार्केट में कच्चे तेल के दाम आसमान पर हैं. 23 मई 2026 को ब्रेंट क्रूड $103.94 प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड$97.00 प्रति बैरल के करीब ट्रेंड करता दिख रहा है. इसके साथ ही मध्य पूर्व में जारी तनाव और अमेरिका-ईरान शांति वार्ताओं के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल रही है.
Write a Comment