Skip to content

Pm Surya Ghar Yojana: सोलर पैनल लगवाने पर मिल रही 78000 रुपये की सब्सिडी, फटाफट करें यह काम

आपने पीएम सूर्य घर योजना का नाम तो सुना ही होगा। इस योजना से जुड़कर फ्री बिजली का उत्पादन कर सकते हैं. इस योजना से तमाम फायदे हैं. सबसे खास बात अगर इस योजना से जुड़कर आप सोलर पैनल लगवाएंगे तो सरकार भी आपको बंपर सब्सिडी प्रदान कर रही है.

Pm Surya Ghar Yojana: बिजली की बढ़ती दरों से आपका बजट डगमगा रहा है तो चिंता न करें. बिना बिजली कनेक्शन कराए भी सरकार की योजना से जुड़कर खूब कूलर, फ्रिज, फंखे और टेलीविजन का यूज कर सकते हैं. इतना ही नहीं एसी भी चला सकते हैं. देशभर में क्लीन एनर्जी को लेकर सरकारी स्कीम का क्रेज बढ़ रहा है.

आपने पीएम सूर्य घर योजना का नाम तो सुना ही होगा। इस योजना से जुड़कर फ्री बिजली का उत्पादन कर सकते हैं. इस योजना से तमाम फायदे हैं. सबसे खास बात अगर इस योजना से जुड़कर आप सोलर पैनल लगवाएंगे तो सरकार भी आपको बंपर सब्सिडी प्रदान कर रही है.

मंथली कितनी बिजली मिल सकती फ्री

केंद्र सरकार की इस योजना का फायदा आसानी से ले सकते हैं. इस फ्लैगशिप योजना के अंतर्गत सरकार आम लोगों को अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए तगड़ी सब्सिडी प्रदान कर रही है. इससे हर महीने 300 यूनिट तक फ्री बिजली का फायदा उठा सकते हैं. इस पर आपको कितने रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है, नीचे विस्तार से समझ सकते हैं.

जानिए कितनी मिलेगी सब्सिडी

बाजार में बिना सब्सिडी के सोलर पैनल लगाने के खर्च की बात करें तो 60000 रुपये से 80000 रुपये प्रति किलोवाट रहता है. पीएम सूर्य घर योजना के तहत सरकार इस खर्च का 40% से 60% हिस्सा सब्सिडी के रूप में खुद उठाने की काम करती है.

1 kW सिस्टम पर सरकार 30000 रुपये तक की सब्सिडी द रही है. इसके अलावा अगर आप अपने घर में 2 किलोवाट वाला सिस्टम लगवा रहे हैं तो फिर आराम से 60000 रुपये तक की छूट मिल जाएगी. 3 किलोवाट वाले सिस्टम पर आपको आसानी से 78000 रुपये तक की सब्सिडी मिल जाएगी.

उत्तर प्रदेशवासियों को दोगुना लाभ

उत्तर प्रदेश जैसी कुछ राज्य सरकार केंद्र सरकार के अलावा अलग से सब्सिडी प्रदान कर रही हैं. सरकार 30000 रुपये की अतिरिक्त राज्य सब्सिडी प्रदान कर रही हैं. यूपी के निवासियों को कुल 108000 रुपये तक की भारी बचत हो सकती है.

Vipin Kumar
About the Author

vipin kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news that informs and empowers readers. Committed to transparent, ethical, and accurate journalism.

Start a Conversation