june bank holiday: बस अब दो दिन बाद जून शुरू होने जा रहा है, जो महीना काफी महत्वपूर्ण साबित होगा. अगर जून महीने में आपका कोई काम बैंक में करने का प्लान है, तो पहले जानकारी जुटाकर ही ब्रांच पहुंचे. जून के महीने में 11 दिन बैंकों का अवकाश रहने वाला है. कभी पता चले बैंक तो पहुंचे, लेकिन ताला लटकने की वजह से उल्टे पांव लौटकर आए.
इसलिए जरूरी है कि आपको पहले बैंकों के अवकाश के बारे में जरूर पता होना चाहिए, जिससे किसी तरह की परेशानी नहीं पड़ेगी. इसके लिए आपको भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट के बारे में पढ़ना होगा, जहां आपका कंफ्यूजन पूरी तरह से खत्म हो जाएगा.
पहले साप्ताहिक अवकाश जानिए
जून के महीने में चार साप्ताहिक यानी रविवार को बैंकों का अवकाश रहने वाला है, जिस दिन पूरी तरह से बैंकों में कामकाज नहीं हो सकेगा. इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों का अवकाश रहेगा. कुल मिलाकर यह छह छुट्टियां हैं. 7 जून, 14 जून, 21 जून, 28 जून को बैंकों का रविवार के चलते अवकाश रहेगा. वहीं, 13 जून को बैंक का दूसरा शनिवार और 27 जून को चौथा शनिवार का अवकाश रहेगा.
15 जून को कहां बंद रहेंगे बैंक
आरबीआई कैलेंडर के अनुसार, 15 जून को बैंक देश के दो शहरों में बंद रहेंगे. ये दो शहर आइजोल और भुवनेश्वर हैं. आइजोल और भुवनेश्वर में 15 जून को बैंक YMA Day और राजा संक्रांति त्योहार के चलते अवकाश रहेगा. इसके अलावा पूरे देश में इस दिन बैंक यथावत खुलेंगे.
25 जून को कहां रहेगा बैंकों का अवकाश
25 जून को देश के केवल एक ही शहर में बैंकों का अवकाश रहेगा. यह शहर दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश का विजयवाड़ा है. विजयवाड़ा में 25 जून को बैंक मुहर्रम त्योहार के चलते बैंकों का अवकाश रहेगा. इसके अलावा पूरे देश में इस दिन बैंक खुले रहेंगे.
26 जून यहां रहेगा बैंकों का अवकाश
आरबीआई के कैलेंडर के अनुसार, 26 जून को देश के तमाम शहरों में मुहर्रम के चलते बैंकों का अवकाश रहेगा. इस दिन केवल कुछ ही शहरों में बैंक खुले रहेंगे. यह शहर अहमदाबाद, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, गुवाहटी, इंफाल, ईटानगर, जयपुर, कोच्चि, कोहिमा, पणजी, शिलॉन्ग, शिमला है, जहां बैंकों का अवकाश नहीं रहेगा.
29 और 30 जून को कहां बंद रहेंगे बैंक
29 जून को केवल शिमला में बैंकों का अवकाश रहेगा. शिमला में 29 जून को बैंक संत कबीर जयंती के चलते अवकाश रखा गया है. पूरे देश में इस दिन बैंक खुले रहेंगे. इसके अगले दिन 30 जून को बैंक देश के केवल 1 शहर में बंद रहेंगे. यह शहर कोई और नहीं बल्कि आइजोल है. आइजोल में 30 जून को बैंक Remna Ni के अवसर पर बैंकों का अवकाश रहेगा. इसके अलावा पूरे देश में खुले रहेंगे.