Today IPL Match 27 May 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 19वें संस्करण में एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने क्वालीफाई मुकाबले में गुजरात टाइंटस को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया. फाइनल में दस्तक देने वाली आरसीबी (RCB) इस सीजन की पहली टीम बन गई. आईपीएल (IPL) में बुधवार यानी आज काफी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेगा.
प्वाइंट्स टेबल में तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली टीमें आज खेलती नजर आएंगी. इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम को फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए क्वालीायर 2 के मैच में जीत हासिल करना चेहीग. यह मैच राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है.
सनराइजर्स हैदराबाद 14 मैच खेलकर 9 जीत दर्ज कर 18 अंकों के साथ प्वाइंट टेबल में तीसरे पायदान पर है. दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लीग स्टेज में 14 में से 8 मैचों में जीत कर चौथे नंबर पर खत्म किया था.
जानिए कब और कहां होगा मैच?
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज का मैच काफी निर्णायक साबित होगा. दोनों ही टीमें जीत दर्ज करने के लिए एड़ी से चोटी तक जोर लगाती नज़र आएंगी. यह मैच महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाना है. ये मुकाबला 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा और इसके आधे घंटे पहले इस मैच का टॉस होगा.
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, ईशान मलिंगा.
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पूंजा, ब्रिजेश शर्मा.
आरसीबी को मिला फाइनल का टिकट
जानकारी के लिए बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले क्वालीफाई मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गजरात टाइटंस पर शानदार जीत दर्ज की. आरसीबी ने 150 रनों से मुकाबला अपने नाम दर्ज कर लिया. इसके साथ ही विराट कोहली की टीम लगातार दूसरी फाइनल में पहुंच चुकी है. क्वलिफायर 1 में आरसीबी ने पहले खेलते हुए 254 रन बना दिए थे, जिसके जवाब में जीटी की टीम 162 रनों पर ही सिमट गई. आरसीबी के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने नाबाद 93 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर फैंस का दिल जीत लिया.