Hindi News

Bank Holiday Update: आज और कल क्या बंद रहेंगे बैंक? चेक करें आरबीआई की लिस्ट

Bank Holiday Update: आज और कल क्या बंद रहेंगे बैंक? चेक करें आरबीआई की लिस्ट

Bank Holiday Update: अगर आपका कोई काम बैंक में लटका पड़ा है तो जाने से पहले एक बार छुट्टी का कैलेंडर जरूर जान लें, जिससे आपका कंफ्यूजन पूरा खत्म हो जाएगा. बकरीद यानी ईद उल अजहा की बैंक की छुट्टी को लेकर लोगों में तरह-तरह का कन्फ्यूजन चल रहा है.

इसलिए आपको बैंकों की छुट्टी का कंफ्यूजन जरूर खत्म कर लेना चाहिए, जिससे परेशान होने से बच जाएंगे. अगर आप किसी लटके पड़े काम से बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो फिर अपने राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर सकते हैं जिससे किसी तरह की परेशानी नहीं होने वाली है.

केंद्र सरकार ने पहले 27 मई को छुट्टी घोषित की थी. फिर बाद में दिल्ली स्थित केंद्रीय सरकारी दफ्तरों के लिए छुट्टी 28 मई तक है. तेलंगाना सरकार ने भी बकरीद की छुट्टी 27 मई से बदलकर 28 मई कर दी है.

27 मई को इन राज्यों में बैंकों का रहेगा अवकाश

आरीबीआई की तरफ से बैंकों में छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया जाता है. आरबीआई के कैलेंडर के अनुसार, 27 मई यानी बुधवार को त्रिपुरा, गुजरात, मध्यप्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड, असम, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, जम्मू, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंकों का अवकाश रहने वाला है.

इसके अलावा 28 मई को भी कई राज्यों में बैंकों का अवकाश रहेगा. 28 मई 2026 को मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, गोवा, मेघालय और बिहार में बैंक ब्रांच बंद रहने वाली हैं.

जानिए क्यों अलग-अलग दिन बंद रहेंगे बैंक

जानकारी के लिए बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के मुताबिक, बकरीद पर बैंक बंद रहते हैं, लेकिन इस त्योहार की तारीख चांद दिखने पर निर्धारित की जाती है. इसी वजह से अलग-अलग राज्यों में छुट्टी की तारीख बदल चुकी है.

ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें. कभी पता चला कि आप बैंक गए और वहां शटर लटका मिला. इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted
Vipin Kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8…