Hindi News

Solar Panel New Rule: क्या 1 जून से सोलर पैनल लगवाने पर खत्म हो जाएगी सब्सिडी? जानिए डिटेल

Solar Panel New Rule: क्या 1 जून से सोलर पैनल लगवाने पर खत्म हो जाएगी सब्सिडी? जानिए डिटेल

New Rule: इन दिनों भयंकर गर्मी ने लोगों को पसीने से सराबोर कर दिया है. ऊपर से गर्मी की मार और दूसरी बिजली कटौती ने जीना मुहाल बना दिया है. ऐसे में लोग सोलर पैनल को याद कर रहे हैं. अगर आप भीषण गर्मी से परेशानी होकर घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने का विचार कर रहे हैं तो फिर आपके लिए बहुत ही जरूरी अपडेट है.

सरकार 1 जून 2026 से सोलर इंडस्ट्री के लिए एक नया सख्त नियम लागू करने वाली है. इस नियम को ALMM लिस्ट-II कहा जाता है. सरकार ने इस डेडलाइन को आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं. ऐसे में आपको समझना होगा कि इसका आम उपभोक्ताओं पर क्या प्रभाव पड़ने जा रहा है.

जानिए 1 जून का नया नियम?

काफी दिनों से सरकार सिर्फ यह देखती थी छतों पर लगने वाले सोलर पैनल मॉड्यूल सरकारी मंजूरशुदा लिस्ट से बना हो. लेकिन 1 जून 2026 से नियम कड़ा हो रहा है. नए नियम के अंतर्गत अब सोलर पैनल के अंदर इस्तेमाल होने वाली सोलर सेल भी सरकार की अप्रूव्ड लिस्ट सो होना जरूरी होगा.

ऐसा करने के पीछे सरकार का मुख्य लक्ष्य घटिया और बिना वेरिफिकेशन वाले विदेशी कंपोनेंट्स पर लगाना, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना और चीन पर निर्भरता को पूरी तरह खत्म करना होगा.

जानिए जेब पर कितना पड़ेगा असर

विशेषत्रों के अनुसार, घरेलू सोलर सेल और सख्त नियमों के चलते सोलर पैनल की लागत में बढ़ोतरी निर्धारित मानी जा रही है. इन नए नियमों के चलते 1 किलोवाट के सोलर सिस्टम पर लगभग ₹3000 तक का अतिरिक्त खर्च भी बढ़ सकता है.

इसी तरह 2 किलोवाट पर 6000 और 3 किलोवाट का सिस्टम लगवाने पर करीब 9000 तक की बढ़ोतरी भी देखने को मिल सकती है. अगर बाजार में अप्रूव्ड सोलर सेल की सप्लाई कम हुई, तो कीमतें और भी ऊपर जा सकती हैं.

सरकार क्या सब्सिडी बंद करेगी?

क्या आपको पता है कि सोशल मीडिया पर चल रही इस अफवाह में किसी तरह की सच्चाई है कि 1 जून से सब्सिडी बंद हो जाएगी. सरकार का ऐसा कोई भी प्लान नहीं है. मतलब इस तरह की खबरें पूरी तरह भ्रामक व फर्जी हैं.

केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत मिलने वाली सरकारी सब्सिडी पहले की तरह ही जारी रहेगी. आपको 1 किलोवाट पर 30000, 2 किलोवाट पर 60000 और 3 किलोवाट या उससे अधिक पर 78000 की अधिकतम सब्सिडी का लाभ मिलता रहेगा.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted
Vipin Kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8…