Hindi News

घर शिफ्ट किया है? Pan और Aadhaar में पता बदलना अब हुआ बेहद आसान

Address Update in Aadhaar and PAN CARD: अगर आपने हाल ही में नया घर लिया है या किसी दूसरी जगह शिफ्ट हुए हैं, तो सिर्फ सामान शिफ्ट करना ही काफी नहीं होता। जरूरी है कि आपके जरूरी दस्तावेजों में भी नया पता अपडेट हो। अगर आधार या पैन कार्ड में पुराना एड्रेस दर्ज है, तो ... Read more

घर शिफ्ट किया है? Pan और Aadhaar में पता बदलना अब हुआ बेहद आसान

Address Update in Aadhaar and : अगर आपने हाल ही में नया घर लिया है या किसी दूसरी जगह शिफ्ट हुए हैं, तो सिर्फ सामान शिफ्ट करना ही काफी नहीं होता। जरूरी है कि आपके जरूरी दस्तावेजों में भी नया पता अपडेट हो। अगर आधार या पैन कार्ड में पुराना एड्रेस दर्ज है, तो सरकारी योजनाओं का फायदा लेने, बैंक KYC कराने या इनकम टैक्स से जुड़े कामों में परेशानी आ सकती है। अच्छी बात ये है कि अब एड्रेस अपडेट कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप ये काम घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं। आइए आपको आसान भाषा में पूरा तरीका बताते हैं।

PAN Card में ऐसे बदलें पता

पैन कार्ड में एड्रेस अपडेट करने के लिए आप Protean eGov Technologies Ltd (पहले NSDL) या UTI Infrastructure Technology And Services Limited की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

वेबसाइट पर “Changes/Correction in PAN” का विकल्प चुनें।

अपना पैन नंबर, नाम, जन्मतिथि और ईमेल आईडी जैसी जानकारी भरें।

इसके बाद आपको 15 अंकों का टोकन नंबर मिलेगा।

अब जिन डिटेल्स में बदलाव करना है, उन्हें चुनें और सही जानकारी भरें।

एड्रेस प्रूफ, जन्मतिथि प्रमाण और फोटो जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

फीस का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें।

सबमिट करने के बाद जो Acknowledgement नंबर मिलेगा, उसे संभाल कर रखें।

इसी नंबर से आप अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर पाएंगे।

में ऐसे अपडेट करें एड्रेस

आधार कार्ड में पता बदलना और भी आसान है। इसके लिए आपको Unique Identification Authority of India की आधिकारिक ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल करना होगा।

अब Aadhaar App या पोर्टल पर लॉगिन करें।

इसके बाद “Update Address Online” विकल्प चुनें।

मांगी गई नई एड्रेस डिटेल्स भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

तय फीस का भुगतान करें और आवेदन सबमिट कर दें।

कुछ ही समय में आपका नया पता अपडेट हो जाएगा और इसकी जानकारी आपको ऑनलाइन मिल जाएगी।

 

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted
Cropped Whatsapp Image 2026 02 05 At 9 28 43 Pm

Adarsh ​​Pal is a content writer at Timesbull Media. He specializes in writing news related to industry updates, the automotive sector, banking, telecommunications, the travel sector, and personal finance. Adarsh ​​has previously worked with several digital media channels. He is...

Read more about Adarsh P