Hindi News

Petrol-Diesel Price: 30 मई को कितना महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल? शहर-वार चेक करें 1 लीटर की कीमत

भारत सरकार ने जोर देकर बताया कि तेल की कोई कमी नहीं है. इसके साथ ही भरपूर सप्लाई का भरोसा दिलाया. शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में किसी तरह का...

on May 30: होर्मुज वाला गलियारा अभी भी मिडिल ईस्ट के तनाव की चपेट में है, जिससे वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम बेलगाम हैं. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर अब पेट्रोल-डीजल के दाम पर पड़ने लगा है. सभी देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. करीब 15 दिन में भारत में भी 4 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं.

भारत सरकार ने जोर देकर बताया कि तेल की कोई कमी नहीं है. इसके साथ ही भरपूर सप्लाई का भरोसा दिलाया. शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. अगर आप गाड़ी की टंकी पेट्रोल-डीजल से फुल कराना चाहते हैं तो फिर देर नहीं करें. हम आपको शहर-वार पेट्रोल-डीजल के दाम की जानकारी दे सकते हैं.

दिल्ली में कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी हैहैं 29 मई तक, नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज की गई है. यहां डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर तक ट्रेंड करती दिख रही है. कोलकाता, मुंबई और चेन्नई जैसे दूसरे महानगरों में भी इसी तरह की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इससे उपभोक्ताओं और टूर ऑपरेटर्स पर बोझ और बढ़ गया है.

इन शहरों में चेक करें 1 लीटर का भाव

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज किया जा रहा है. जबकि डीजल की कीमत 97.83 रुपये प्रति लीटर तक ट्रेंड करती दिख रही है. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल का रेट 113.47 रुपये प्रति लीटर तक रहा है. जबकि डीजल का भाव 99.82 रुपये प्रति लीटर तक ट्रेंड करता दिखा.

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पेट्रोल का प्राइस 107.77 रुपये प्रति लीटर तक रहा है. यहां डीजल का प्राइस 99.55 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज किया गया है. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पेट्रोल 110.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 98.80 रुपये प्रति लीटर तक रहा है.

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 113.35 रुपये और डीजल का रेट 99.36 रुपये प्रति लीटर तक है. यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल का रेट 102.05 रुपये प्रति लीटर तक रहा. जबकि डीजल की कीमत 95.55 रुपये प्रति लीटर तक देखने को मिल रहा है.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news...

Read more about vipin kumar

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *