Skip to content
Home Hindi News Honda U-Go इलेक्ट्रिक स्कूटर, शानदार फीचर्स के साथ...
Hindi News

Honda U-Go इलेक्ट्रिक स्कूटर, शानदार फीचर्स के साथ मिलेगी दमदार रेंज

Article Highlights

Key Takeaways
  • Honda U-Go: क्या आप एक शक्तिशाली और किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश कर रहे हैं? अगर हां तो Honda ने आपके लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की
Honda U Go

Honda U-Go: क्या आप एक शक्तिशाली और किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश कर रहे हैं? अगर हां तो Honda ने आपके लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया में एक और बेहतरीन स्कूटर लाया है। Honda ने U-Go इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ एक बार फिर अपनी पकड़ को मजबूत कर तारीफें बटोरी हैं। तो आइये हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते है।

Honda U-Go के शानदार फीचर्स

Honda U-Go के फीचर्स की बात करें तो इसमें कई शानदार फीचर्स देखने को मिलेंगे। इस स्कूटर के फ्रंट एप्रन में USB चार्जिंग पोर्ट के साथ और भी कई खास एक्सेसरीज मिलती हैं। Honda U-Go में आरामदायक अंडर-सीट स्टोरेज है, जिसमें 26 लीटर तक का सामान आसानी से समा सकता है। इसके साथ ही फ्लोरबोर्ड भी काफी स्पेशियस है, जिससे सवारी और भी आरामदायक हो जाती है।

Read More: EPFO UPDATE: किन पीएफ कर्मचारियों को रिटायमेंट के बाद मिलेगी 7,000 रुपये महीना पेंशन, जानें नियम

Read More: Water Business: Start a Lucrative Water Business with Low Investment

Honda U-Go इलेक्ट्रिक स्कूटर, शानदार फीचर्स के साथ मिलेगी दमदार रेंज

Honda U-Go के स्पेसिफिकेशन

Honda U-Go दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसका पहला वेरिएंट, जो कि स्टैंडर्ड मॉडल है, में 1.2kW का कंटीन्यूअस-रेटेड हब मोटर है। यह मोटर 1.8 kW का पीक जनरेट कर सकता है, जिससे यह 53 km/h की टॉप स्पीड तक पहुंच सकता है।

वही इसके लो-स्पीड वेरिएंट में 800W का हब मोटर है जिसकी टॉप स्पीड 43 km/h है। दोनों वेरिएंट्स में 48V, 30Ah की रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इसकी बैटरी क्षमता 1.44 kWh है जो इसे 65 km की रेंज देती है। एक दूसरी बैटरी जोड़ने पर इसकी रेंज 130 km तक बढ़ाई जा सकती है।

Honda U-Go की कीमत

अगर Honda U-Go की कीमत की बात है यह स्कूटर भारतीय बाजार में अभी तक लॉन्च नहीं हुई है। Honda U-Go ने पिछले साल चीन में अपनी शुरुआत की थी और जल्द ही यह भारत में भी आने वाली है। चीन में इस स्कूटर की कीमत CNY 7,999 है, जो भारतीय कीमत में लगभग ₹ 91,860 के बराबर है। यह कीमत U-Go के हाई-एंड वेरिएंट के लिए है जिसमें 53 km/h की टॉप स्पीड और 65 km की रेंज मिलती है।

Honda U-Go इलेक्ट्रिक स्कूटर, शानदार फीचर्स के साथ मिलेगी दमदार रेंज

Information Table:

स्पेसिफिकेशन विवरण
वेरिएंट्स स्टैंडर्ड, लो-स्पीड
मोटर पावर (स्टैंडर्ड) 1.2kW (पीक आउटपुट 1.8 kW)
मोटर पावर (लो-स्पीड) 800W
टॉप स्पीड (स्टैंडर्ड) 53 km/h
टॉप स्पीड (लो-स्पीड) 43 km/h
बैटरी 48V, 30Ah रिमूवेबल लिथियम-आयन
बैटरी क्षमता 1.44 kWh
रेंज (सिंगल बैटरी) 65 km
रेंज (दोहरी बैटरी) 130 km
कीमत (चीन) CNY 7,999 (₹ 91,860 लगभग)

Read More: Mahindra Thar Roxx: ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए है शानदार गाड़ी, जानिए फीचर्स और कीमत

Read More: Mahindra की इस XUV पर आया ऑफर का बौछार, जानें ऑफर की पूरी जानकारी

अगर आप एक किफायती और शानदार फीचर्स से लैस इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं तो Honda U-Go आपके लिए एक स्मार्ट विकल्प हो सकता है। इस स्कूटर का स्टाइलिश डिज़ाइन, आधुनिक फीचर्स और शानदार रेंज इसे एक बेहतरीन पैकेज बनाते हैं। भारतीय बाजार में इसकी लॉन्चिंग का इंतजार करें और अपने लिए एक शानदार डील का लाभ उठाएं।

Verified Source Google News www.timesbull.com ✓ Trusted