Hindi News

Hero Super Splendor XTEC 2.0 बाइक लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Hero Super Splendor XTEC 2.0 बाइक लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Hero : भारतीय मार्केट में सालाना बाइक्स और गाड़ियों के कई वेरिएंट लॉन्च होते हैं जिन्हें ग्राहकों का रिस्पॉन्स भी बढ़िया मिलता है. हीरो मोटोकॉर्प कंपनी का नाम तो सुना ही होगा, जिसके वेरिएंट भारतीय लोगों के दिलों पर राज करते नजर आते हैं. क्या आपको पता है कि यह कंपनी एक बार फिर धमाका कर दिया है.

हीरो मोटोकॉर्प की ओर से Super Splendor XTEC 2.0 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है. इस बाइक को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की संभावना है. बाइक का लुक और डिजाइन एकदम बढ़िया हैं, जिसे लोगों के बीच में काफी पसंद किया जा सकता है. Hero Super Splendor XTEC 2.0 से जुड़ी जरूरी चीजें नीचे समझ सकते हैं.

बाइक की कीमत

Hero Super Splendor XTEC 2.0 की कीमत आम लोगों के बजट में ही है. इस बाइक की कीमत कंपनी की ओर से 86,500 रुपये (एक्स-शोरूम) तक रखी है. इसके साथ ही यह लॉन्च कंपनी की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसमें वह अपने प्रोडक्ट लाइनअप को नए इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स और डिजाइन में बदलाव के साथ अपडेट करने का काम कर रही है.

इस बाइक में फीचर्स भी काफी बढ़िया हैं जो एकदम खास बनाने का काम करते हैं. बाइक में 124.7cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन शामिल है, जो 7500 rpm पर 10 hp का पावर और 6000 rpm पर 10.6 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी के अनुसार, यह मोटरसाइकिल 72 kmpl का माइलेज देने में सक्षम है.

Hero Super Splendor XTEC 2.0 के फीचर्स

मार्केट में गर्दा उड़ाने लॉन्च हुई Hero Super Splendor XTEC 2.0 के फीचर्स भी एकदम बढ़िया हैं. इस पावर ट्रेन में इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर (ISG) नामक एक इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर भी शामिल है, जो एडवांस्ड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन (APFI) और कंपनी के i3S (आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम) के साथ मिलकर इंजन को शांत तरीके से स्टार्ट करने में सहायता करता है.

इसके साथ ही भारी ट्रैफिक में आइडलिंग के दौरान सुचारू रूप से रीस्टार्ट करने में सहायक रहता है. सुरक्षा और इलेक्ट्रॉनिक्स की बात करें तो इस वेरिएंट में सुपर स्प्लेंडर लाइनअप में हैजर्ड लाइट्स भी शामिल की गई हैं. इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, हैंडलबार पर लगा इंजन किल स्विच और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है. Axis Grey, Matt Nexus Blue और Matt Chestnut Brown.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted
Vipin Kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8…