Car Discount Offer: गर्मियों की छुट्टियों में लोग अपने परिवार के साथ दूर-दराज घूमने जाते हैं. घूमने के लिए सबसे बढ़िया विकल्प गाड़ी को ही समझते हैं. अगर आपकी फैमिली बड़ी है तो उसी हिसाब से गाड़ी की खरीदारी कर सकते हैं. आप 15 लाख रुपये तक के बीच में एक बढ़िया 7-सीटर गाड़ी की खरीदारी कर मौके पर चौका मार सकते हैं.
हम आपको कुछ ऐसी गाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें ज्यादा स्पेस, अच्छा माइलेज, कम मेंटेनेंस और आरामदायक सफर मिले. यही वजह है कि Maruti Ertiga, Kia Carens, Renault Triber और Mahindra Bolero Neo जैसी MPVs की डिमांड काफी बढ़ी हुई चल रही है. मई 2026 में इन गाड़ियों पर डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है. डिस्काउं से जुड़ी जरूरी बातें नीचे आर्टिकल में समझ सकते हैं.
मारुति अर्टिगा पर मिल रही छूट
मारुति सुजुकी अर्टिगा एकदम बढ़िया वेरिएंट है. भारतीय परिवारों की यह पहली पसंद बनी है. इसकी सबसे बड़ी खासियत शानदार माइलेज और कम खर्च वाला मेंटेनेंस है. कंपनी इसमें CNG विकल्प भी देती है. इससे पेट्रोल के मुकाबले काफी बचत होती है. अर्टिगा पर इस महीने 25,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है. इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 11.50 लाख रुपये से 14.80 लाख रुपये तक निर्धारित है.
Kia Carens भी बढ़िया मौका
आप थोड़ा प्रीमियम फील और ज्यादा फीचर्स चाहते हैं, तो Kia Carens एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. इस गाड़ी में मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स, आरामदायक केबिन और शानदार डिजाइन मिलते हैं. युवाओं और लंबी फैमिली ट्रिप्स पसंद करने वालों के बीच यह गाड़ी काफी फेमस हो रही है. मई महीने में इसे 30000 रुपये तक के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं.
रेनॉल्ट Triber
कम बजट वाले ग्राहकों के लिए Renault Triber सबसे सस्ती 7-सीटर गाड़ी मानी जा रही है. इस गाड़ी की शुरुआत कीमत लगभग 6 लाख रुपये से शुरू होती है. ट्राइबर की सबसे खास बात इसका मॉड्यूलर सीटिंग सिस्टम है, जिससे जरूरत के हिसाब से सीटें फोल्ड करके ज्यादा सामान रखने की जगह बनाने का काम किया जा सकता है. इस कार पर 45 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है.
महिंद्रा Bolero Neo Plus
खराब रास्तों पर बढ़िया परफॉर्मेंस चाहिए तो महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस अच्छा विकल्प साबित हो सकती है. यह खासतौर पर छोटे शहरों और ग्रामीण हिस्सों में काफी पसंद की जाती है. कुछ वेरिएंट्स में 9 लोगों के बैठने की सुविधा भी मिलती है. इस गाड़ी पर आपको 35 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है.