EPFO Update: पीएफ कर्मचारी न हो परेशान, इन तरीकों से चेक करें अकाउंट का बैलेंस
रिटायरमेंट होने पर आप एकमुश्त पीएफ का पैसा निकालकर किसी काम को कर सकते हैं. केंद्र सरकार पीएफ कर्मचारियों को हर साल ब्याज की रकम भी प्रोवाइड कराती है.
EPFO Update: देशभर में पीएफ कर्मचारियों (pf employees) की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. अधिकतर कंपनियां अपने कर्मचारियों के सेविंग के लिए पीएफ की राशि काटती हैं, जिससे किसी तरह की परेशानी नहीं होती है. रिटायरमेंट होने पर आप एकमुश्त पीएफ का पैसा निकालकर किसी काम को कर सकते हैं. केंद्र सरकार पीएफ कर्मचारियों को हर साल ब्याज की रकम भी प्रोवाइड कराती है.
साल 2025 और 2026 के लिए केंद्र सरकार ने पीएफ कर्मचारियों को 8.25 फीसदी ब्याज देने का ऐलान कर रखा है. जल्द ही अब ब्याज की राशि अकाउंट में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है. पीएफ खाते में कितनी रकम जमा है, यह आसानी से चेक कर सकते हैं. हम आपको इससे जुड़े कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आपका कंफ्यूजन पूरी तरह से खत्म हो जाएगा.
ईपीएफओ पोर्टल से चेक करें पीएफ की राशि
पीएफ अकाउंट में कितनी रकम है, यह चेक करने के लिए परेशान होना नहीं पड़ेगा. इसके लिए सबसे पहले ईपीफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. यहां Our Services सेक्शन में For Employees विकल्प चुनने की जरूरत पड़ेगी. फिर मेंबर पासबुक पर क्लिक करने का काम कर सकते हैं.
यहां अपना 12 अंकों का UAN नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा. इसके बाद अपनी Member ID चुनने की आवश्यकता होगी. स्क्रीन पर आपकी पूरी PF पासबुक और कुल जमा अमाउंट आराम से दिख जाएगी.
उमंग ऐप से भी चेक करें रकम
क्या आपको पता है कि उमंग ऐप के तहत भी पीएफ बैलेंस आसानी से चेक कर सकते हैं? इसके लिए अपने स्मार्टफोन में उमंग ऐप डाउनलोड कर लॉग इन करें और All Services सेक्शन में जाकर EPFO सर्च करने का काम कर सकते हैं. फिर Employee Centric Services में जाकर View Passbook पर क्लिक करने की जरूरत पड़ेगी. UAN पर आए OTP को दर्ज करते ही बैलेंस की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी.
मिस्ड कॉल से भी चेक करें बैलेंस
इंटरनेट नहीं तो चिंता किस बात की. बिना इंटरनेट के भी पीएफ बैलेंस की जानकारी जुटा सकते हैं. इसके लिए पीएफ कर्मचारियों को सिर्फ एक मिस्ड कॉल देकर PF बैलेंस की जनकारी मिल जाएगी. फिर आपका मोबाइल नंबर UAN से लिंक होना जरूरी है. इसके साथ ही आधार, PAN या बैंक खाते की KYC पूरी होनी जरूरी है.
Write a Comment