IPL 2026: आईपीएल के सबसे अमीर खिलाड़ी बने कोहली, जानिए अब तक हुई कितनी कमाई
एक आईपीएल सीजन (IPL Season) खेलकर ही खिलाड़ियों की जेब मालामाल हो जाती है. यही वजह है कि दुनियाभर के विख्यात क्रिकेट आईपीएल (IPL) खेलने को प्राथमिकता देते हैं.
Virat Kohli
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) केवल धमाकेदार बल्लेबाजी कर चौके-छक्के दिखाने का खेल नहीं रह गया. इस लीग में खिलाड़ियों को ऊपर खूब पैसों की भी बारिश होती है. एक आईपीएल सीजन (IPL Season) खेलकर ही खिलाड़ियों की जेब मालामाल हो जाती है. यही वजह है कि दुनियाभर के विख्यात क्रिकेट आईपीएल (IPL) खेलने को प्राथमिकता देते हैं.
इस लीग के लिए खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय सीरीज तक न खेलने का बहाना बना लेते हैं. क्या आपको पता है कि आईपीएल में सबसे अधिक कमाने वाला खिलाड़ी कौन है? दरअसल, फनेटिक स्पोर्ट्स और हुरुन की रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल में सबेस अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी विराट कोहली बन गए हैं. इस लीग में कोहली आरसीबी की ओर से खेलते आ रहे हैं. उन्होंने अभी तक आईपीएल से 230 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो शीर्ष पर चल रही है.
कोहली से पिछड़े रोहित शर्मा
सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जहां विराट कोहली पहले नंपर हैं रोहित शर्मा भी ज्यादा पीछे नहीं हैं. रोहित शर्मा ने आईपीएल में अभी तक 227.2 करोड़ रुपये की कमाई की है. कोहली और रोहित के बीच सिर्फ 3 करोड़ रुपये का अंतर रह गया है. इस मामले में वे तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज कप्तान एमएस धोनी हैं.
धोनी की आईपीएल कमाई करीब 200 करोड़ रुपये बताई गई है. इन तीनों खिलाड़ियों ने सिर्फ मैदान पर ही नहीं, कमाई के मामले में भी अपना दबदबा बना रखा है.
कितनी है आईपीएल टीमों की कीमत
एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा करते हुए चौंकाने वाली बात सामने आई है. रिपोर्ट्स में बताया गया कि IPL की 10 टीमों की कुल कीमत अब 1.63 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. इस लिस्ट में शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) 19,200 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है.
इसमें बताया गया कि (केकेआर) इस लिस्ट में सबसे आगे है. इसके बाद अंबानी परिवार के मालिकाना हक वाली मुंबई इंडियंस 18,400 करोड़ रुपये और चेन्नई सुपरकिंग्स 18,400 करोड़ रुपये के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. फिर मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का नंबर आता है.
महिला क्रिकेट और हॉकी पिछड़े
जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल में करोड़ों की बारिश हो रही है. दूसरी तरफ कमाई के मामले में बाकी खेल काफी पीछे नज़र आते हैं. महिला प्रीमियर लीग में स्मृति मंधाना सबसे अधिक कमाई करने वाली खिलाड़ी बनी हुई हैं. उनकी कुल कमाई 13.7 करोड़ रुपये ही है. वहीं, हॉकी इंडिया लीग में हरमनप्रीत सिंह सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं. हरमनप्रीत सिंह को 78 लाख रुपये मिलते हैं.
Write a Comment