नई दिल्ली: Winter Geyser Machine: सर्दियों के मौसम शुरू होते ही में गीजर का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए हम कुछ जानकारी लेकर आए हैं। क्योंकि सर्दियों में हम सबसे ज्यादा गीजर का ही इस्तेमाल करते हैं और इसी दौरान कुछ जरूरी चीजों को भी भूल जाते हैं। आज हम आपको टिप्स देने जा रहे हैं कि आप कैसे खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। अगर आप अपना नुकसान होने से बचाना चाहते हैं तो ये गलतियां भूलकर भी नहीं करनी चाहिए-
गीजर चलाकर ना भूलें
गीजर का काम करने के बाद आपको निश्चित समय के बाद बंद कर देना चाहिए। लगातार गीजर ऑन करने के बहुत सारे नुकसान होते हैं। इससे आपका गीजर खराब हो सकता है जिससे आपको भारी नुकसान हो सकता है। क्योंकि लगातार गर्म करने के बाद गीजर का एलिमेंट खराब हो सकते है। और इसके खराब होने के बाद गीजर किसी काम का नहीं रह जाता है।
वायरिंग की चेकिंग करें जरूर
कुछ कुछ समय बाद आपको घर की वायरिंग को भी चेक करते रहना चाहिए। स्पार्क होने की बाद भी अगर आप गीजर चलाते रहते हैं तो ये खराब हो सकता है। इससे घर में भी फॉल्ट हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो आपको नया गीजर लगवाना पड़ सकता है। इसके लिए करीब 3 हजार रुपए खर्च करने पड़ेंगे। यानी एक गलती से आपको ज्यादा नुकसान हो सकता है।
MCB का करें यूज
Geyser के स्विच में आप MCB को भी फिट कर सकते हैं। जिससे आपको कई फायदे होंगे, एक तो जब भी गीजर में फॉल्ट होगा तो वह खुद ही Down हो जाएगा। इससे कोई भी बड़ा फॉल्ट होने से बचा जा सकता है। साथ ही आपके 3 हजार रुपए भी बच सकते हैं क्योंकि कोई भी बड़ा फॉल्ट नहीं होगा। यही कारण है कि कई लोग अपने गीजर के साथ MCB को फिट करवा देते हैं।