Rashmika Mandanna Story: नेशनल क्रश (National Crush) रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। रश्मिका मंदाना करोड़ों दिलों की धड़कन बन गई हैं। र
श्मिका की एक झलक पाने के लिए लोग हमेशा ही बेताब रहते हैं। रश्मिका ने बहुत ही कम समय में इंडस्टी में खूब नाम कमाया है। साउथ में ही नहीं बॉलीवुड इंडस्टी में भी रश्मिका मंदना इस समय खूब जलवे बिखेरती हुईं नजर आ रही हैं।
रश्मिका मंदना इस समय लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) में रश्मिका मंदना की अहम किरदार में नजर आने वाली है। 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए फिल्म तैयार है।
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म दर्शकों को बेहद ही ज्यादा पसंद आने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। फिल्म में रश्मिका और रणबीर कपूर की जोड़ी को काफी पसंद भी किया जा रहा है।
इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। आपको बताते चले कि रश्मिका मंदना के लिए इस मुकाम को हासिल करना आसान नहीं था। एक्ट्रेस की मेहनत रंग लाई और आज रश्मिका सबसे दिलों पर छाई हुई हैं। बेहद ही कम सालों में ही सबके मुंह पर रश्मिका का नाम चढ़ गया है। तो आईये एक नजर डालते हैं उनकी स्ट्रगल कहानी पर:-
आपको जानकर हैरानी होगी कि आज करोड़ों रुपये कमाने वाली रश्मिका के माता – पिता के पास किसी समय में खिलौने खरीदने तक के पैसे नहीं हुआ करते थे। रश्मिका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि एक समय घर खोजने के लिए उनके काफी ही ज्यादा संघर्ष करना पड़ा था।
एक समय पर रश्मिका के पास किराये के लिए भी पैसा नहीं था। बचपन से गरीबी देख चुकी रश्मिका पैसों की कीमत बहुत अच्छे से समझती हैं, उन्हें पता है कि एक – एक रुपये कमाने के लिए लोगों को किस हद तक मेहनत करनी पड़ती है।
खबरों की मानें तो जब रश्मिका ने फिल्मों में काम करने इच्छा जताई थी, तब उनके परिवार वालों ने उनका साथ नहीं दिया था। रश्मिका के माता – पिता को लगता था कि ये फील्ड मेल डोमिनेटिंग है। मगर, बाद में रश्मिका के परिवार वालों ने अपनी बेटी की इच्छा को समझा और उनका साथ दिया।
रश्मिका ने करियर की शुरुआत साल 2016 में आई कन्नड़ फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से की थी। रश्मिका की ये फिल्म हिट साबित हुई थी। रश्मिका ने अपनी पहली ही फिल्म से सबका दिल जीत लिया था।
इसके बाद रश्मिका ने ‘अंजनी पुत्र’ और ‘चमक’ दो कन्नड़ फिल्म में काम किया। फिल्म पुष्पा में रश्मिका ने श्रीवल्ली की भूमिका निभाई थी। इस किरदार से रश्मिका ने सबका दिल जीत लिया था। फिल्म पुष्पा सुपरहिट साबित हुईं थी।