Royal Enfield की शान है ये बाइक, विश्व भर में रौशन कर रही भारत का नाम

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Royal Enfield Classic 350: जहां सभी कंपनियों ने कंयूटर सेगमेंट में बाइकों को लॉन्च करके अपना नाम कमाया है। वही रॉयल एनफील्ड ने क्रूजर सेगमेंट में बाइकों को लाकर अपना नाम रोशन किया है

इसकी क्रूजर बाइक क्लासिक 350 भारत ही नहीं बल्कि विश्व भर में पसंद की जाती है। खासकर एशियन मार्केट में इस बाइक की डिमांड काफी ज्यादा है। 300 सीसी सेगमेंट में आने वाली इस बाइक को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

भारत में बिक रही क्रूजर बाइक की बात करें तो जनवरी 2024 में कुल 80000 बाइक बिकी है, जिसमें से सबसे ज्यादा क्लासिक 350 की बिक्री ही हुई है।

Royal Enfield Classic 350 ने गाड़े झंडे

जनवरी 2024 में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के 28000 से भी ज्यादा यूनिट्स बाइक हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बाइक की सेल में 7% से इजाफा हुआ है। आपको बता दे की जनवरी 2023 में इसके 26134 यूनिट की बिक्री हुई थी। यह आंकड़ा बताता है कि भारतीय महंगी बाइक खरीदना पसंद कर रहे हैं। इसमें भी रॉयल एनफील्ड बाइक्स का नाम सबसे ऊपर आता है।

Royal Enfield के इन बाइक्स का नाम

जहां रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 पहले नंबर पर रही है। वहीं दूसरे नंबर पर बुलेट 350, तीसरे नंबर पर हंटर 350 और चौथे नंबर पर मेटीयर 350 का नाम है। यानी की टॉप फाइव में आपको 4 रॉयल एनफील्ड की बाइक देखने को मिली है।

रॉयल एनफील्ड सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी भारत का नाम रोशन कर रही है। जहां पहले यह ब्रांड ब्रिटिश हुआ करती थी। वहीं अब इसे इंडियन ब्रांड के रूप में देखा जाता है। इसकी दमदार परफॉर्मेंस और लुक के कारण विश्व पर लोगों को पता चल चुका है कि भारत भी अच्छी बाइक्स बन सकता है।

भारत में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की कीमत 193000 से शुरू होकर 224000 तक जाती है। इसके 6 वेरिएंट्स बेचे जाते हैं जो ऑन रोड आते-आते तकरीबन 2,50,000 रुपए की मिलती है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App