LPG CYLINDER: सुबह होते ही गैस सिलेंडर के दाम में तगड़ी गिरावट, जानिए कितने रुपये में करें खरीदारी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः देशभर में लोकसभा चुनाव चल रहा है, जिसमं चरण की वोटिंग हो चुकी है। अभी 5 चरणों का चुनाव बाकी है, जिन्हें लेकर सभी के अपने-अपने दावे हैं। लोकतंत्र के महापर्व के बीच सभी राजनीतिक दल लोगों को लुभाने के लिए बड़े वादे भी कर रहे हैं। इस बीच केंद्र की मोदी सरकार भी सत्ता की हैट्रिक मारने के लिए के लिए एड़ी से चोटी तक जोर लगा रहा है।

आम लोगों का दिल जीतने के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में काफी गिरावट की थी। इतना ही नहीं व्यावसायिक सिलेंडर के प्राइस भी पिछले महीने कम कर दिए थे। इस बीच देश के कुछ महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के प्राइस में काफी कटौती कर दी है, जिससे लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है।

इन शहरों में सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर

साल 2024 में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ठीक ठाक गिरावट दर्ज की जा रीह है। कमर्शियल गैस सिलेंडर लगातार दूसरे महीने सस्ता हुआ, जिससे लोगों की जेब से भार कम हो गया। एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 19 रुपये सस्ता हो गया।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भी इतने ही रुपये की गिरावट दर्ज की गई। आप तीनों महानगरों से क्रमश, 1745.50 रुपये, 1698.50 रुपये और 1911 रुपये प्रति गैस सिलेंडर की खरीदारी कर सकते हैं। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की बात करें तो सिलेंडर 20 रुपये सस्ता हुआ, जिसके बाद 1859 रुपये में खरीदारी कर सकेंगे। पिछले दो महीने के भीतर चारों शहरों में कमर्शियल सिलेंडर करीब 50 रुपये सस्ता हो चुका है।

रसोई गैस सिलेंडर के नहीं बदले दाम

कमर्शियल सिलेंडर उपभोक्ताओं को जहां एक तरफ महंगाई से राहत दी घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। आखिरी बार रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 9 मार्च को 200 रुपये की गिरावट की गई थी। इसके बाद से लगातार कीमतों में स्थिरता देखने को मिल रही हैं।

आंकड़ों के अनुसार, राजधनी दिल्ली में घ्रेलू गैस सिलेंडर के दाम 803 रुपये पर बने हुए हैं। कोलकाता में दाम 829 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये और चेन्नई में गैस सिलेंडर की कीमत 818.50 रुपये दर्ज किए जा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस साल घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। इसकी वजह लोकसभा चुनाव माना जा रहा है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App