सबसे ज्यादा पसंद की जाती है ये 5 CNG Cars, माइलेज के साथ लुक और फीचर्स भी

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Top 5 CNG Cars: आजकल पेट्रोल और डीजल का खर्च बढ़ता ही जा रहा है। खासकर जिन्हें रोज सफर करना होता है। उनके लिए यह खर्चा और भी ज्यादा है।

इसीलिए लोग अब पैसे बचाने के लिए सीएनजी कार खरीद रहे हैं। सीएनजी कारों में काफी ज्यादा माइलेज मिलता है। इसके अलावा इसमें फीचर्स और लुक से कंप्रोमाइज नहीं किया जाता है। आपको पेट्रोल मॉडल जैसा ही लुक और फीचर्स सीएनजी कारों में भी देखने को मिलेगा। इसी कारण से लोग इन्हें खरीदना पसंद कर रहे हैं।

Maruti WagonR है माइलेज किंग

माइलेज के लिए सीएनजी कारों की बात करें तो वहां सबसे पहले मारुति सुजुकी का नाम आता है। मारुति सुजुकी वेगनर 1 किलोग्राम सीएनजी में 34 किलोमीटर तक चल लेती है। इस हिसाब से देखा जाए तो इस कार को प्रति किलोमीटर चलाने का खर्च सिर्फ ₹2 आता है।

मारुति सुजुकी वैगन आर की शुरुआती कीमत 6.44 लाख रुपए है। वहीं इसके सीएनजी मॉडल की कीमत 6.89 लाख रुपए है। ऐसे ही देश में कुछ और सीएनजी कार्य हैं जिनकी पापुलैरिटी काफी ज्यादा है आज हम ऐसे ही तीन सीएनजी कारों के बारे में जानेंगे।

Maruti Alto K10 CNG

भारतीय बाजार में सबसे सस्ती सीएनजी कार की बात करें तो वहां मारुति अल्टो सीएनजी का नाम आता है। यह प्रति किलोग्राम 33 किलोमीटर का माइलेज देती है। इसमें फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट मिलता है जिसकी क्वालिटी काफी अच्छी है। इसमें आपको सीएनजी के साथ 5 स्पीड मैन्युअल गियर बॉक्स मिलता है। इसकी कीमत 5,70,000 से शुरू होकर 5,96,000 रुपए तक जाती है।

Maruti Swift CNG

मारुति स्विफ्ट एक खूबसूरत सीएनजी कार है। यह 30 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज देती है। इसके दो मॉडल उपलब्ध है, जिनकी एक्स शोरूम की कीमत 8,05,000 से लेकर 8,83,000 तक है।

यह सीएनजी और पेट्रोल दोनों पर ही चल सकती है। इसीलिए इसे बहुत ही किफायती कर माना गया है। इसमें 1.2 लीटर का ड्यूल जेट इंजन मिलता है। यह भी सिर्फ मैन्युअल गियर बॉक्स के साथ आती है।

Tata Punch CNG

टाटा पंच का सीएनजी मॉडल अन्य सभी कारों से काफी ज्यादा अलग है। इसमें ड्यू सिलेंडर लगाया गया है, जिसके बाद काफी अच्छा बूट स्पेस पर मिलता है। इसीलिए एक फैमिली के लिए यह बेहतरीन सीएनजी कार हो सकती है।

यह 26 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज दे देती है जो एक हैचबैक से कम है। लेकिन इसकी परफॉर्मेंस उनके मुकाबले काफी ज्यादा अच्छी है। इसकी कीमत 6,12,000 से शुरू होकर 8,74,000 तक जाती है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App