CBSE BOARD RESULT 2024: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, जानिए कैसे करें चेक

Avatar photo

By

Vipin Kumar

CBSE BOARD RESULT 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से अब जल्द ही सीबीएसई 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है, जिसी चर्चा तेजी से चल रही है। कॉपियों के मूल्यांकन का काम अब आखिरी चरण में, जिसके बाद इंटरनेट पर नंबर चढ़ाए जाएंगे। इस प्रक्रिया के बाद जल्द ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

इससे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 38 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होगा। चर्चा है कि रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह, यानी 10 से 14 मई के बीच जारी किया जा सकता है। हालांकि, रिजल्ट की तारीख पर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की रिपोर्ट्स में इस तरह का दावा किया जा रहा है।

रिजल्ट चेक करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.nic.in पर जाना होगा, जहां किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

सीबीएसई बोर्ड से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की मानें तो सीबीएसई बोर्ड परीक्षा फरवरी-अप्रैल तक संपन्न हुई थी। इस साल लगभग 38 लाख विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। सीबीएसई 10वीं, 12वीं परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। इससे पहले साल 2023 में बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया था।

इसलिए साल 2024 में भी एक साथ ही रिजल्ट जारी किया जाना संभव माना जा रहा है। बीते साल परीक्षा 15 फरवरी से 21 मार्च 2023 तक चली थी। साल 2022 में बोर्ड ने 22 जुलाई 2022 को रिजल्ट जारी किया था। अब किसी भी दिन दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी जाएगी।

जानिए कैसे चेक करें रिजल्ट

दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट चेक करने के लिए आपको कुछ स्टेप चुनने होंगे।
इसमें सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर क्लिक करना होगा।
इसके बाद CBSE Board Result 2024 लिंक पर क्लिक करने की जरूरत होगी।
फिर रोल नंबर और रोल कोड की सहायता से लॉगिन करने की जरूरत है।
फिर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आपके सामने दिख जाएगा।
रिजल्ट को आराम से चेक करके डाउनलोड भी करने का काम कर सकते हैं। इससे आपको सब्जेक्ट वाइज नंबर्स का पता चला जाएगा।

इन वेबसाइट पर भी चेक करें नंबर

cbseresults.nic.in
cbse.nic.in
cbse.gov.in
digilocker.gov.in
results.gov.in

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App