स्प्लेंडर से भी सस्ती Honda Shine, पॉवर के साथ देगी माइलेज

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Honda Shine: होंडा मोटर्स की बाइक शाइन (Honda Shine) अपने स्पोर्टी लुक के लिए बाजार में लोकप्रिय है। यह बाइक कम्युटर सेगमेंट में आती है और काफी जबरदस्त परफॉरमेंस ऑफर करती है। अगर आप ऐसी बाइक लेना चाहते हैं। जिसमें आपको कम बजट में जबरदस्त लुक और ज्यादा माईलेज मिलती हो। तो एक बार आप इस बाइक को जरूर चेक कर सकते हैं। अपनी आज की इस रिपोर्ट में हम डिटेल से होंडा शाइन (Honda Shine) बाइक के बारे में आपको बताएंगे।

Honda Shine में लगा है पॉवरफुल इंजन

कंपनी ने अपनी स्पोर्टी लुक वाली बाइक होंडा शाइन (Honda Shine) में 123.94 सीसी का इंजन लगाया है। जो 7500 आरपीएम पर 10.74Ps का अधिकतम पावर और 6000 आरपीएम पर 11Nm का पीक टॉर्क प्रोड्यूस करने की है। इस बाइक में ब्रेकिंग के लिए कंपनी ने फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक का कॉम्बिनेशन ऑफर किया है। कंपनी की माने तो एक लीटर में यह बाइक 55 किलोमीटर की रेंज तक चल सकती है।

Honda Shine प्राइस की जानकारी

होंडा शाइन (Honda Shine) बाइक को बाजार से खरीदने के लिए आपको 79,800 रुपये से 83,800 रुपये खर्च करने होंगे। हालांकि अगर आप चाहें तो इसे इससे कम कीमत पर भी अपना बना सकते हैं। अगर आपका बजट कम है तो आप एक बार ऑनलाइन पुरानी टू व्हीलर का व्यपार करने वाली वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं। जहाँ पर इस बाइक को काफी कम कीमत में सेल किया जा रहा है।

Honda Shine बेस्ट ऑफर

आप 2012 मॉडल होंडा शाइन (Honda Shine) बाइक को Olx वेबसाइट से ले सकते हैं। यह बाइक काफी अच्छे तरीके से मेन्टेन की गई है और अबतक 47,000 किलोमीटर चलाई गई है। आपको अगर कम बजट में यह बाइक चाहिए तो आपको बता दें कि इसे यहाँ से आप 23,500 रुपये में ले सकते हैं।

होंडा शाइन (Honda Shine) बाइक के 2015 मॉडल को भी Olx वेबसाइट पर सेल किया जा रहा है। इस बाइक का कंडीशन अच्छा है और इसे 20,000 किलोमीटर तक चलाया गया है। इस बाइक के लिए यहाँ पर 29,999 रुपये की मांग की गई है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App