Automobile Year Ender 2023: साल 2023 वाहन निर्माता कंपनियों के लिए काफी अच्छा रहा है। इस साल कंपनियों ने सेल के मामले में कई रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। कुछ कंपनियों ने अपनी नई कारों को बाजार में उतारा है, तो कुछ ने मौजूदा कारों के फेसलिफ्ट वर्जन को मार्केट में पेश किया है। अब साल 2023 का अंत होने वाला है।
ऐसे में इस साल कई कारों को कंपनियों ने बंद भी किया है। यानी इस साल के अंत होने के साथ ही बाजार में मौजूद कुछ लोकप्रिय कारों का सफर भी खत्म हो गया है। अपनी इस रिपोर्ट में आज हम आपको साल 2023 में बंद होने वाली कुछ कारों के बारे में बताएंगे।
Maruti Suzuki की कार
Maruti Suzuki Alto 800 हैचबैक सेगमेंट की पॉपुलर कार है। कंपनी ने अप्रैल 2023 में ही इस कार को बंद कर दिया था। अब इसकी जगह पर कंपनी Maruti Alto K10 की बिक्री मार्केट में करती है। आपको बता दें कि नए सुरक्षा और उत्सर्जन नियम के कारण ऑल्टो 800 को कंपनी ने बंद किया है।
Honda की कार
Honda भी साल 2023 में अपनी लाइनअप की कारों के कई मॉडल को बंद करने जा रही है। कंपनी अपनी कार होंडा सिटी डीजल, चौथी पीढ़ी की सिटी और अमेज डीजल को बंद करने जा रही है। आपको बता दें की उत्सर्जन नियमों में सख्ती होने से कंपनी ने ऐसा फैसला लिया है।
Hyundai की कार
Hyundai i20 कंपनी की आकर्षक लुक वाली प्रीमियम सेगमेंट हैचबैक है। अब कंपनी अपनी इस हैचबैक के साथ ही अपनी प्रीमियम सेडान Hyundai Verna के डीजल वेरिएंट को बंद करने जा रही है।
Skoda की कार
Skoda नए सुरक्षा और उत्सर्जन नियम के कारण अपनी कार ऑक्टेविया और सुपर्ब को बंद करने जा रही है। हालांकि साल 2024 में कंपनी फिरसे भारतीय वाहन मार्केट में एंट्री करेगी।
Renault की कार
Renault Kwid 800 को भी कंपनी ने नए सुरक्षा और उत्सर्जन नियम के कारण बंद करने का फैसला किया है।