Uttar Pradesh

मुस्लिम युवती के साथ हिंदू युवक…. चोटी खींची जा रही, आखिर धर्म में कौन बिगाड़ रहा माहौल!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक मुस्लिम लड़की के साथ...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक मुस्लिम लड़की के साथ मारपीट और बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। घटना के वक्त लड़की एक हिंदू युवक के साथ थी, जिससे नाराज होकर कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ अमानवीय व्यवहार करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि यह घटना किसी सार्वजनिक स्थान की है, जहां लड़की और उसके साथी को देखकर कुछ लोग भड़क गए।

चोटी खींची जा रही

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक लड़की के साथ बदसलूकी कर रहे हैं और इसका वीडियो भी बना रहे हैं। वीडियो में लड़की का बुर्का खींचा जा रहा है और उसकी चोटी खींची जा रही है। लड़की खुद को छुड़ाने की कोशिश करती नजर आ रही है, लेकिन मारपीट और बदसलूकी की यह शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद हो जाती है। वीडियो वायरल होते ही मुजफ्फरनगर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और अन्य आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही

पुलिस का कहना है कि पीड़िता से संपर्क कर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें छेड़छाड़, धमकी, गाली-गलौज और जातिवादी टिप्पणी जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। वहींइस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या दो अलग-अलग समुदाय के लोग आपसी सहमति से कहीं भी एक साथ नहीं बैठ सकते? वहीं समाज में बढ़ती असहिष्णुता और निजी मामलों में हस्तक्षेप की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। इस घटना पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

आवश्यक कदम उठाए जा रहे

कई सामाजिक संगठनों और नेताओं ने इसे ‘निजता का हनन’ और ‘सांप्रदायिक द्वेष से प्रेरित कृत्य’ करार दिया है। साथ ही मांग की गई है कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि इस वीडियो को अनावश्यक रूप से शेयर न करें, क्योंकि इससे पीड़िता की निजता प्रभावित हो सकती है। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। मुजफ्फरनगर पहले भी सांप्रदायिक घटनाओं को लेकर चर्चा में रहा है, इसलिए प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और आरोपियों को जल्द ही सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दे रहा है।

ये भी पढ़ें: संविधान के साथ कांग्रेस ने क्या किया… मुसलमानों पर उठने लगा सवाल, पीएम ने जमकर रगड़ा

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels, I bring a deep understanding of creating engaging and impactful content. My creative approach and professional expertise have...

Read more about Zohaib Naseem

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *