भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की टॉप 5 लिस्ट में रोहित शर्मा, एमएस धोनी, सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह का नाम शामिल है। जानिए कौनसा बल्लेबाज किस स्थान पर है।
1. रोहित शर्मा – 275 छक्के
भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की टॉप 5 लिस्ट में भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं। हिटमैन नाम से मशहूर रोहित शर्मा के नाम 244 मैचों की 237 पारियों में कुल 275 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने इस दौरान 9837 रन भी बनाए हैं।
2. एमएस धोनी – 229 छक्के
भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की टॉप 5 लिस्ट में भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दूसरे स्थान पर हैं। एमएस धोनी के नाम 350 मैचों की 297 पारियों में कुल 229 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने इस दौरान 10733 रन भी बनाए हैं।
3. सचिन तेंदुलकर – 195 छ्क्के
भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की टॉप 5 लिस्ट में सचिन तेंदुलकर तीसरे स्थान पर हैं। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम 463 मैचों की 452 पारियों में कुल 195 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने इस दौरान सबसे ज्यादा 18426 रन भी बनाए हैं।
4. सौरव गांगुली – 190 छक्के
भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की टॉप 5 लिस्ट में सौरव गांगुली चौथे स्थान पर हैं। गांगुली के नाम 311 मैचों की 300 पारियों में कुल 195 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने इस दौरान 11363 रन भी बनाए हैं।
5. युवराज सिंह – 155 छ्क्के
भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की टॉप 5 लिस्ट में युवराज सिंह पांचवे स्थान पर हैं। युवराज ने नाम 304 मैचों की 278 पारियों में कुल 155 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने इस दौरान 8701 रन भी बनाए हैं।