Bhojpuri hot : भोजपुरी फिल्म के ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav ) और खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की जोड़ी अपने फैंस के लिए एक नया गाना लेकर आई है। खेसारी लाल और अक्षरा (Akshara Singh) का नया गाना ‘सुनामी’ एक बार फिर से ट्रेंड में आ चुका हैं। अक्षरा और खेसारी के ‘सुनामी’ गाने को लेकर पहले से ही जबरदस्त चर्चा थी। अब गाना फैंस के बीच धूम मचा रहा हैं।
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav ) और अक्षरा सिंह दोनों ही भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर सितारों में से एक हैं। इसलिए जब दोनों मिलकर कुछ नया करने की कोशिश करते हैं तो उन्हें इसमें खूब सफलता मिलती हैं। उदाहरण के तौर पर ‘बवाल करेंगे’ और ‘पानी पानी’ गाने को देख लीजिए।
खेसारी और अक्षरा के दोनों गानों को यूट्यूब पर जबरदस्त व्यूज मिले हैं। इसके बाद अब ये जोड़ी इंटरनेट पर सुनामी से हंगामा मचाने आ गई हैं। अब खेसारी के इस नए गाने के बारे में बात करते हैं। म्यूजिक वीडियो में अक्षरा दिलकश अंदाज से लोगों के दिलों में सुनामी लाती नजर आ रही हैं।
खेसारी लाल और अक्षरा सिंह स्टारर यह फिल्म सलीम सुलेमान के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है। एक तरफ अक्षरा की अदाएं हैं तो दूसरी तरफ वेस्टर्न लुक में खेसारी लाल बेहद शानदार लग रहे हैं। दोनों का ये म्यूजिक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav ) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के गाने को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर 4 मिलियन बार देखा जा चुका है। इतना ही नहीं इस गाने को अब तक दो लाख लाख लोगों ने लाइक भी किया है। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) एक साथ बहुत सारे गाने में नजर आए हैं। अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी का तो खेसारी लाल यादव बिग बॉस 13 में शिरकत करते हुए दिखे थे।