Rohit Sharma: रोहित शर्मा के पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक सूर्यकुमार यादव उन्हीं के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं।
Rohit Sharma Problems: भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा के लिए परेशानियां काफी बढ़ते नजार आ रही हैं। हाल ही में भारतीय टीम को उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद से ही उन्हें टेस्ट टीम की कप्तानी से हटाने की बात चल रही थी। हालांकि उन्हें टेस्ट टीम की कप्तानी से अभी नहीं हटाया गया है। मगर फिर भी उनके लिए परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आइए जानते हैं रोहित शर्मा की किस चीज को लेकर परेशान हैं।
Rohit Sharma की परेशानी का कारण
रोहित शर्मा मॉर्डन डे क्रिकेट के सबसे घातक बल्लेबाजों में से एक हैं। उनके नाम वैसे तो कई रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिन्हें शायद ही भविष्य में कोई खिलाड़ी तोड़ सके। मगर इस समय उन्हीं के टीम के खिलाड़ी उनके लिए परेशानी बन गए हैं। हम बात कर रहे हैं मिस्टर 360 नाम से मशहूर भारतीय स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की, जिन्होंने रोहित को सबसे ज्यादा चिंता में डाल रखा है।
Rohit Sharma and Suryakumar Yadav: बता दें कि रोहित शर्मा के नाम टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का शानदार रिकॉर्ड दर्ज है। हिटमैन ने अब तक टी 20 क्रिकेट में कुल 4 शतक जड़ रखे हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव ने भी टी 20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 3 शतक जड़ दिए हैं।
Rohit Sharma T20 Centuries List: रोहित ने अपना टी 20 डेब्यू साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था। तब से लेकर अब तक उन्होंने कुल 4 शतक लगाए हैं। उन्होंने अपना पहला टी 20 अंतराष्ट्रीय शतक साल 2015 में साऊथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। उस दौरान उन्होंने धर्मशाला ले मैदान पर 106 रनों की पारी खेली थी। वहीं उन्होंने दूसरी सेंचुरी 2017 में लगाया था। उस समय उन्होंने 118 रन की पारी खेली थी। उसी के अगले साल 2018 में उन्होंने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 शतक लगाया था।
रोहित ने टी 20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट की 140 पारियों में कुल 3853 रन बनाए हैं।
Suryakumar Yadav T20 Centuries: सूर्यकुमार यादव ने अपना टी 20 डेब्यू हाल ही में साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था। तब से लेकर अब तक उन्होंने कुल 3 टी 20 इंटरनेशनल शतक जड़ रखे हैं। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अब तक मात्र 46 पारियों में यह कारनामा किया है। सूर्या ने टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 46 पारियों में 1675 रन बनाए हैं।
ऐसे में सूर्या बड़े ही जल्दी रोहित का इन 4 शतकों की बराबरी कर सकते हैं। या फिर हम ऐसा कहें कि वह रोहित से ज्यादा शतक भी जड़ सकते हैं।