रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को जल्द बोलेंगे बाय बाय, इस टीम के बनेंगे कप्तान, जानें

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 17वें सेशन में अगर सबसे ज्यादा चर्चा अगर चर्चा किसी की है तो उस टीम का नाम मुंबई इंडियंस है। चर्चा की वजह भी कुछ और नहीं बल्कि रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या में अनबन मानी जा रही है। इस सीजन में अभी तक देखा जाए तो मु्ंबई इंडियंस ने काफी खराब प्रदर्शन किया है, जिसे 12 मुकाबलों में 8 हार का सामना करना पड़ा है। एक हार दूसरी तरफ टीम दो गुटों में बंटी होना मैनेजमेंट के लिए भी गले की फांस बना हुआ है। अब चर्चा है कि रोहित शर्मा अगले सीजन में मुंबई इंडियंस को अलविदा कह सकते हैं।

इसके बाद वे किसी टीम में जाएंगे, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से तो उनके खेलने पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में इस तरह का दावा किया जा रहा है।

इस टीम में शामिल हो सकते हैं रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल मिनी ऑक्शन 2024 से पहले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी थी। इसके बाद मुंबई इंडियंस को कड़ी आलोचनाएं झेलनी पड़ी थी। फैंस ने जमीं से लेकर सोशल मीडिया तक पर खूब आलोचना की थी।

इतना ही नहीं सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म पर मुंबई इंडियंस की फैन फॉलोइंग में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। अब चर्चा है कि हार्दिक पांड्या की गतिविधियों से रोहित शर्मा काफी निराश हैं, जिससे तंग आकर वे टीम छोड़ने का फैसला ले सकते हैं। इस सीजन के बाद वे मुंबई इंडियंस को बाय बाय बोल सकते हैं।

माना जा रहा है कि आईपीएल के 18वें सेशन में रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से तो उन्होंने कुछ नहीं कहा है, लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं।

आईपीएल से धोनी लेंगे सन्यास

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन के बाद आईपीएल को अलविदा कह सकते हैं। धोनी के जाने से फिर चेन्नई को एक अनुभवी खिलाड़ी की जरूरत होगी। ऐसी स्थिति में चेन्नई रोहित शर्मा को अपनी टीम में शामिल कर सकत है, जो किसी बड़ी खुशखबरी की तरह होगी। अभी वैसे ऑफिशियली तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन मीडिया की रिपोर्ट्स में यह बड़ी बातें की जा रही हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App