नई दिल्लीः बीसीसीआई की सबसे बड़े टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में अभी से काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आईपीएल के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलाी का मिनी बाजार 19 दिसंबर को सजने जा रहा है, जहां नोटों की खूब बारिश देखने को मिलेगी।
इस ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिससे हर कोई हैरान है। फैसला भी ऐसा कि जो देश के साथ-साथ विदेशों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। मुंबई इंडियंस ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए रोहित शर्मा को ही कप्तानी से हटा दिया है।
तत्काल प्रभाव से मुंबई इंडियंस की कमान रोहित शर्मा को दे दी गई। इस बीच इस फैसले पर तमाम दिग्गज खिलाड़ी अपनी-अपनी राय रख रहे हैं, जिसमें ज्यादातर दिग्गज गलत निर्णय बता रहे हैं। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इरफान फठान ने बड़ा बयान दिया है।
इरफान पठान ने कही बड़ी बात
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तूफानी खिलाड़ी इरफान पठान ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा का कद मुंबई इंडियंस में बहुत बड़ा है। मेरे लिए मुंबई की टीम में रोहित शर्मा का कद चेन्नई सुपर किंग्स में महेंद्र सिंह धोनी के कद के बराबर है।
इसके साथ ही आगे कहा कि रोहित शर्मा ने काफी मेहनत करके टीम को बनाया है। टीम के लिए उनका योगदान काफी रहा रहा है। वह हर टीम मीटिंग में हमेशा शामिल रहते हैं। वह एक शानदार कप्तान और बल्लेबाज हैं।
बीते आईपीएल सीजन में जोफ्रा आर्चर और जसप्रीत बुमराह के ना होने के बाद भी रोहित शर्मा के लिए बतौर कप्तान आईपीएल सीजन शानदार देखने को मिला था। इसके बाद ही इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या को कप्तानी दिए जाने पर अपनी राय दी है।
उन्होंने कहा कि अब मुंबई इंडियंस के खेमे में सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा रहेंगे, जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी कप्तानी कर चुके हैं। ऐसे में हार्दिक पांड्या के लिए यह एक चुनौती की तरह होगा।
मुंबई इंडिंयस ने इतनी बार जीता आईपीएल खिताब
मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को जब से कप्तान बनाया तभी से आईपीएल खिताब जीतने का सिलसिला जारी हुआ। रोहित शर्मा के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने 5 आईपीएल खिताब जीतकर नाम रोशन किया है। मुंबई इंडियंस ने समय गंवाए बिना रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कमान दे दी। यह किसी बड़े फैसले से कम नहीं है।