Rohit Sharma: राजकोट टेस्ट में रोहित शर्मा ने लगाया टेस्ट करियर का 79वां सिक्स, एमएस धोनी को पछाड़कर हासिल किया यह मुकाम

Avatar photo

By

Amit Mishra

इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट के पहले दिन रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली। इसके साथ ही हिटमैन ने एक बड़ा मुकाम भी हासिल कर लिया। रोहित ने अपनी पारी में जैसे ही दूसरा सिक्स लगाया, वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा। वीरेंद्र सहवाग पहले स्थान पर हैं।

रोहित शर्मा के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में 79 सिक्स हो गए हैं। अब तक यह रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम था, जिन्होंने 90 टेस्ट मैचों में 78 सिक्स लगाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ यह रोहित शर्मा का 57वां टेस्ट मैच है।

भारतीय बल्लेबाजों की इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने 104 टेस्ट मैचों में 91 छक्के लगाए। सचिन तेंडुलकर ने 200 टेस्ट के अपने करियर में 69 सिक्स लगाए थे। कपिल देव ने 131 टेस्ट मैचों में 61 सिक्स लगाए थे।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के बेन स्टोक्स के नाम है। भारत के खिलाफ यह उनका 100वां टेस्ट है। स्टोक्स अब तक 128 सिक्स लगा चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में तीन ही बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने 100 से इससे अधिक सिक्स लगाए हैं।

 

शेष दो बल्लेबाज हैं – ब्रेडम मैकुलम (101 टेस्ट में 107 सिक्स) और एडम गिलक्रिस्ट (96 टेस्ट में 100 सिक्स)

 

Amit Mishra के बारे में
Avatar photo
Amit Mishra This side for Amit Mishra Sports Journalist Motivation. "The best motivation always comes from within." ... Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App