Rohit Sharma: भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा एशिया कप 2023 में सभी दिग्गजों को पछाड़ते हुए बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
Rohit Sharma, Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 की शूरुआत में 30 अगस्त को पाकिस्तान और नेपाल के मुकाबले के साथ होगी। वहीं इसका फाइनल मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा। इस दौरान भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है वह रिकॉर्ड।
बनाएंगे छक्कों का नया किर्तिमान
एशिया कप 2023 में मात्र 10 छक्के जड़ते ही रोहित शर्मा एशिया कप के इतिहास में वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस समय रोहित 22 मैचों में कुल 17 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने इस दौरान 46.56 की औसत से 745 रन बनाए हैं। आइए जानते हैं एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज के बारे में।
एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड
एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड पाकिस्तान टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम है, जिन्होंने 23 मैचों में कुल 26 छक्के जड़े हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या हैं, जिन्होंने 25 मैचों में कुल 23 छक्के जड़े हैं। एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में तीसरे स्थान पर सुरेश रैना हैं, जिन्होंने 13 मैचों में कुल 18 छक्के लगाए हैं। वहीं इस लिस्ट में रोहित शर्मा 17 छक्कों के साथ चौथे और सौरव गांगुली 13 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
एशिया कप के ओडीआई फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची –
1. शाहिद अफरीदी – 26 छक्के
2. सनथ जयसूर्या – 23 छक्के
3. सुरेश रैना – 18 छक्के
4. रोहित शर्मा – 17 छक्के
5. सौरव गांगुली – 13 छक्के