IPL के मैदान पर फिर नहीं नजर आएंगे ये नामी खिलाड़ी, लिस्ट देख चौक जाएगें फैन्स!

Ajeet Singh

By

Ajeet Kumar

नई दिल्ली:IPl 2024. दुनिया में सबसे ज्यादा पॉपुलर खेलों में से एक क्रिकेट है। बात की जाए तो इस खेल के फैंस की तो भारत में लाखों करोड़ों की संख्या में फैन्स है। पसंदीदा क्रिकेटर है जो लोगों के लिए नायक के रूप में जाने जाते हैं हालांकि क्रिकेट की दुनिया में एक न एक दिन क्रिकेटरों से मैदान से सन्यास तो लेना ही पड़ता है। जिसे जानकर फैंस मायूस हो जाते हैं।

क्रिकेट की दुनिया में ऐसे कई नामी क्रिकेटर और भारतीय दिग्गज क्रिकेटर है जो मैदान से अलविदा लेने की तैयारी में है। खबरों में बताया जा रहा है कि इस आईपीएल के बाद उनके करियर का यह आखिरी सीजन हो सकता है। यह खबर सुनकर उनके फैंस बहुत ही निराश होंगे। आपको बताने जा रहे हैं ऐसे 4 खिलाड़ियों के बारे में जिनका आईपीएल 2024 आखिरी सीजन हो सकता है।

महेंद्र सिंह धोनी

अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर भारतीय क्रिकेट टीम को एक ऊंची और अच्छी पहचान दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी पहले से ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अलविदा ले चुके हैं। तो वही अब आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स से खेल रहे महेंद्र सिंह धोनी अब अलविदा लेने की तैयारी है। इसके पीछे की वजह उनकी कुछ बीमारियों की वजह बताई जा रहा है।

जिसमें धोनी ऑर्थोडॉक्स की समस्या से पीड़ित है। जिसके वजह से उन्हें बार-बार पैरों की सर्जरी करानी पड़ती है। ऐसे में बढ़ती उम्र और फिटनेस की समस्या को देखते हुए खबरों में बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी का इस आईपीएल करियर का आखिरी सीजन हो सकता है।

अमित मिश्रा

अपने लाखों फैंस को झटका देने की तैयारी में अब अमित मिश्रा भी है, जो आईपीएल के लखनऊ सुपर जेंट्स के एक अनुभवी लेग स्पिनर के तौर पर जाने जाते हैं। 39 साल के अमित मिश्रा के बारे में कई तरह के खबरें आ रही है, जिससे उनके लिए अब आगे के सीजन में मैदान में टिकना यानी की खेलना मुमकिन नहीं हो सकता हैं।

इसके पीछे की उनकी फिटनेस की समस्या बताई जा रही है। मिश्रा के बढ़ते उम्र फिटनेस को देखे बहुत कम संभावना जताई जा रही है कि आईपीएल के सीजन के अगले सीजन में देखनें को मिले।

इशांत शर्मा

पॉपूलर क्रिकेटर के लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा भी आते हैं, जो आने वाले सीजन में देखने के नहीं मिल सकते है। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा उम्र 35 साल है, जिससे क्रिकेटर के जानकार बता रहे हैं, कि शर्मा के लिए फिटनेस की समस्या हो रही है, जिससे एक तेज गेंदबाज होने के नातें, तो इस बढ़ती उम्र में तेज गति से गेंदबाजी करना बहुत कठिन हो जाता है।

ऋद्धिमान साहा

तो वही इस खास लिस्ट में गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा शामिल है, क्रिकेटर ऋद्धिमान साहा 39 साल के हैं। हालांकि साहा टीम इंडिया से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में भी वह अब नजर नहीं आ सकते हैं, जिससे फैन्स को अगले आईपीएल में नहीं देखने को मिल सकते हैं।

Ajeet Kumar के बारे में
Ajeet Singh
Ajeet Kumar छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर करने के बाद मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा, फर्स्ट न्यूज 24X7 में 6 महीने तक कटेंट राइटर बतौर काम किया। इसके बाद आवाज न्यूज ऐप में अपनी सेवाएं दी। मौजूदा समय में पिछले 3 साल से अधिक समय से टाइम्सबुल पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। यहां पर बिजनेस, निवेश जैसे बीट पर खबरें लिख रहा हुं। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App