Bhojpuri hot : भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर हॉट अभिनेत्री माने जाने वाली अभिनेत्री काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का एक गाना काफी तेजी से सोशल मीडिया वेबसाइट यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। और यह लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है। इस गाने को देखने के बाद लोग अपने आप पर भी काबू नहीं रख पा रहे हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यह गाना काफी हॉटनेस से भरा हुआ है और हर किसी को पसंद आ रहा है।
पवन सिंह (Pawan Singh) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के हॉटनेस और बोल्डनेस से भरे हुए जिस गाने के बारे में हम बात कर रहे हैं उसे गाने का नाम है Gir Gail Odani Ganna Ke Khet Mein यह गाना भोजपुरी फिल्म प्रतिज्ञा 2 से लिया गया है इस गाने के लिए लिरिक्स विनय बिहारी ने लिखे हैं और गाने को कल्पना के साथ पवन सिंह ने खुद गाया है।
इसका म्यूजिक देने का काम विनय बिहारी ने किया है। प्रोड्यूसर संजय यादव, हर्ष तिवारी, अभिषेक तिवारी है। इस फिल्म के इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और लाखों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। पवन सिंह का यह जबरदस्त रोमांटिक गाना 30 में 2015 को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड नाम के भोजपुरी म्यूजिक चैनल पर पोस्ट किया गया था।
इस फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो इसमें Pawan Singh, Khesari lal Yadav, Anil Samart ,Kajal Raghwani, Akshara Singh, Smrity Sinha जैसे कलाकार मोजूद हैं।
आपको बता दें कि पवन सिंह सालों पहले अपने चार्टबस्टर ट्रैक ‘लॉलीपॉप लागेलू’ से देश भर में मशहूर हुए थे। उनके इस गाने ने आज एक कल्ट का दर्जा अर्जित कर लिया है। और यह ट्रैक लगभग सभी शादियों में बिना भूले बजाया जाता है! इस गाने को सबसे पहले यूट्यूब पर वेव म्यूजिक ने 2015 में अपलोड किया था। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा में पिछले काफी दशक से सक्रिय हैं और एक के बाद एक फिल्म दिए जा रहे हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price