Rohit Sharma: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में शतक से चूकने के बावजूद रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है।
Rohit Sharma, Ind vs Wi 2nd Test Match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक जड़ने से मात्र 20 रनों से चूक गए हैं। मगर इसके बावजूद भी उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है। भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेला जा रहा है, जो कि त्रिनिदाद में स्थित है। इस टेस्ट में वेस्टइंडीज टीम के कप्तान क्रैग ब्रेथवेट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए हैं। इस समय विराट कोहली 87 और रवींद्र जडेजा 36 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। आइए जानते हैं रोहित ने किस मामले में रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है।
Rohit Sharma ने रिकी पोंटिंग को छोड़ा पीछे
भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने 143 गेंदों में 80 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और दो छक्के भी निकले थे। इस दौरान उन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट में 74 छक्के पूरे कर लिए हैं और वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में रिकी पोंटिंग से आगे निकल गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में रिकी पोंटिंग 73 छक्कों के साथ 16वें स्थान पर खिसक गए हैं। वहीं रोहित शर्मा अब 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में रोहित तीसरे स्थान पर हैं।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची –
1. बेन स्टोक्स – 123 छक्के
2. ब्रैंडन मैक्कुलम – 107 छक्के
3. एडम गिलक्रिस्ट – 100 छक्के
4. क्रिस गेल – 98 छक्के
5. जैक कैलिस – 97 छक्के
भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –
वीरेंद्र सहवाग- 91 छक्के
महेंद्र सिंह धोनी- 78 छक्के
रोहित शर्मा- 74 छक्के
सचिन तेदुलकर- 69 छक्के
कपिल देव- 61 छक्के
Rohit Sharma Test Career: रोहित शर्मा ने अब तक 52 टेस्ट की 87 पारियों में कुल 3620 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 10 शतक और 15 अर्धशतक निकले हैं। वहीं उन्होंने कुल 389 चौके और 74 छक्के लगाए हैं।