IPL 2023: तैयारी पूरी हो गई है आई पी एल 2023 की। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के साथ 12 साल पूरे कर लिए हैं सीजन से पहले। रोहित ने मुंबई को 5 बार खिताब दिलाया है आईपीएल के 12 सीजन में। अपने आप में यह एक बड़ा रिकॉर्ड है। खास बात यह है कि रोहित शर्मा एमएस धोनी के बाद एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने लंबे समय तक का वक्त बिताया है किसी फ्रेंचाइजी के साथ।
रोहित शर्मा ने 12 साल पूरा करने पर मुंबई इंडियंस के साथ कहीं बड़ी बात। रोहित शर्मा ने कहा कि ‘मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मुंबई इंडियंस में मुझे 12 साल हो गए हैं। यह मेरे लिए बेहद रोमांचक और भावनात्मक जर्नी रही है। हमने दिग्गजों, युवाओं और हमारी पलटन के साथ मिलकर बहुत कुछ हासिल किया है।
https://twitter.com/pratham16237987/status/1612116952637648902?s=20&t=hEHMyQ5nm0pwyMRbJI_7eg
फैंस के लिए रोहित ने धन्यवाद दिया
आगे रोहित शर्मा ने कहा कि’मुंबई इंडियंस मेरा परिवार है और मैं अपने साथी खिलाड़ियों, फैंस और मैनेजमेंट को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं’।
रोहित शर्मा के नाम आईपीएल में यह रिकॉर्ड
आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं रोहित शर्मा। 182 मैचों में 4709 रन बनाए हैं 35 साल के रोहित शर्मा के। उन्होंने एक शतक और 32 अर्धशतक मुंबई इंडियंस के लिए बनाए हैं। पांच बार ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड है रोहित के नाम बतौर कप्तान आईपीएल में। सबसे सफल कप्तानों में से भी एक है वह आईपीएल में।
आपको ये जानकारी दे दे कि विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद 2021 T20 वर्ल्ड कप के बाद से ही रोहित शर्मा को भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेट का कप्तान बना दिया गया था। रोहित शर्मा के कप्तानी में भारतीय टीम ने कई बड़े-बड़े मैच जीते। हालांकि 2022 T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के हाथों टीम इंडिया को रोहित शर्मा के कप्तानी में करारी हार का सामना करना पड़ा था।