नई दिल्ली। जितना फेमस इडली डोसा नॉर्थ इंडियन में है, उतना ही आपको भी खूब पसंद किया जाता है। ऐसे में आज आप अपने हेल्दी नाश्ते में वेजिटेबल अप्पे को शामिल कर सकते हैं। ज्यादातर लोग साउथ इंडिया के डिश में डोसा, इडली, मेदु वाड़ा के साथ अप्पे खाना पसंद करते हैं। यह एक स्ट्रीट फूड है जो कि आसानी से आपको साउथ इंडिया की गलियों में मिल जाएगा। लेकिन आज आप इसे अपने घर में बना कर घर वालों का ब्रेकफास्ट स्पेशल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आसानी से घर पर वेजिटेबल अप्पे कैसे बना सकते हैं।
वेजिटेबल अप्पे बनाने के लिए सूजी, दही, प्याज, टमाटर, गाजर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, धनिया, बेकिंग सोडा तेल और नमक डालना है।
वेजिटेबल अप्पे कैसे बनाएं
प्याज और टमाटर, गाजर कद्दूकस करके काटना है और उसमें सभी को दही और कटे हुए प्याज के साथ सभी को डाल कर अच्छे से मिक्श करना है। थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार करना है। 20 मिनट के लिए अलग रखें। बेकिंग सोडा डालकर मिलाएं और बैटर और इसमें अच्छे से बेकिंग सोडा मिलाएं। इसके बाद आपको अप्पे बनाने के लिए अप्पे पॉट में तेल लगाना है।
अप्पे बैटर को डालना है और 3-4 मिनट तक पकाना है। पकने के बाद पलट दे और थोड़ा तेल ऊपर लगाए और ढक कर दो 3 मिनट एक बार फिर पकाएं। ध्यान रखें कि वेजिटेबल अप्पे तब तक काना है, जब तक दोनों तरह से अप्पे सुनहरे ना हो जाए। जब यह पक जाए तो गैस बंद करें और ऐसे ही सभी बैटर से बचे हुए बैटर से आपको अप्पे बनाना है। आपका नाश्ते के लिए स्वादिष्ट अप्पे बनकर तैयार है। इसे हरी चटनी, टमाटर के सॉस के साथ गरमागरम सर्व करें।