महेंद्र धोनी धोनी का आज 42वां जन्मदिन है और इसी मौक़े पर ऋषभ पंत ने बेहद ख़ास अंदाज़ में अपने गुरु महेंद्र सिंह धोनी का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। यहां, सबसे ज़्यादा गौर करने वाली बात तो यह है कि ऋषभ पंत इस वक़्त एम एस धोनी से काफ़ी दूर हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने उनका जन्मदिन मनाया है। पंत ने धोनी का बर्थडे सेलिब्रेट कर सभी फैंस का दिल जीत लिया है।
ऐसे किया सेलिब्रेट
ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने अपनी सर्जरी करवाई थी। इन दिनों वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी में मौजूद हैं और यही कारण है कि वह एम एस धोनी के घर जाकर उनके साथ जन्मदिन नहीं मना सके। लेकिन, इसके बदले उन्होंने दूसरा रास्ता निकाल लिया। दरअसल, टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर 2 तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह केक के साथ नज़र आ रहे हैं।
इन तस्वीरों में केक कट करने के लिए पंत के हाथ में चाकू भी दिखाई दे रहा है। इन्स्टाग्राम पर इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में महेंद्र सिंह धोनी को बधाई दी है। ऋषभ पंत ने लिखा है कि भले ही धोनी उनके पास नहीं हैं, लेकिन उनके जन्मदिन के मौक़े पर वह ज़रूर केक काटेंगे। इसके बाद उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को टैग भी किया है।
पंत की इस इन्स्टाग्राम पोस्ट को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 7 लाख से भी ज़्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इसके अलावा कई लोगों ने कमेंट के माध्यम से अपनी प्रतिक्रया ज़ाहिर की है। कमेंट सेक्शन में ऋषभ पंत पर लोगों का प्यार बरस रहा है। कोई उन्हें इसके लिए धन्यवाद कह रहा है तो कोई उन्हें बहुत अच्छा इंसान बता रहा है। इसके अलावा फैंस भी धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए दिखाई दिए।
https://www.instagram.com/p/CuYu_dJtzYw/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==