अपने Bikes को बीवी से भी ज्यादा चाहते है MS Dhoni, इनके पास हैं देश की एकमात्र बाइक

Avatar photo

By

Timesbull

MS Dhoni Bike Collection: आज महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन है। कैप्टन कूल के नाम से जाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के एकमात्र कप्तान है, जिन्होंने सभी आईसीसी ट्राफियां जीती है। इसमें 2007 का T20 World Cup, 2011 का World Cup और 2013 का चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है। आईसीसी ने टेस्ट चैंपियनशिप धोनी के संन्यास के बाद शुरू किया था। अगर धोनी के रहते टेस्ट चैंपियनशिप शुरू होता तो शायद भारत टेस्ट वर्ल्ड कप भी जीत जाता।

यह भी पढ़ें:-Honda Activa Scooter पहली बार 18,000 में खरीदने का सपना करें साकार, ऑफर जानकर उछले लोग

आज जो भी महेंद्र सिंह धोनी को जानते हैं। उन्हें पता होगा कि उन्हें सबसे ज्यादा अपनी बाइक्स और कार से प्यार है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह बताया था की बाइक बीवियों की तरह सवाल नहीं करती इसीलिए उन्हें बाइक्स से ज्यादा प्यार है। खैर उन्होंने यह बात मजाक में कही थी लेकिन उनका यह क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। आज हम इस आर्टिकल में महेंद्र सिंह धोनी के बाइक कलेक्शन के बारे में बताएंगे।

यह भी पढ़ें:-Bajaj जल्द लॉन्च करेगी दो नई Electric स्कूटर, फैंसी नाम के साथ देंगे लंबी रेंज

Kawasaki Ninja H2

महेंद्र सिंह धोनी के पास निंजा h2 बाइक है। यह कावासाकी की सबसे महंगी बैकों में से एक है। इसमें 1000 सीसी का इंजन दिया गया है और भारत में इसकी कीमत 23 लाख रुपए से लेकर 80 लाख रुपए तक है। महेंद्र सिंह धोनी भारत में इस बाइक के पहले मालिक थे।

Kawasaki Ninja ZX 14R

उनके गरज में कावासाकी निंजा जेडएक्स 14 आर भी है। इसमें 1441 सीसी का इंजन मिलता है और भारत में इसकी शोरूम कीमत 17 लाख रूपए है। एम एस धोनी के पास हार्ले डेविडसन फैट बॉय भी है। कंपनी के इस भारी भरकम बाइक में 1690 सीसी का इंजन मिलता है और इसकी कीमत 22 लाख रुपए है।

Ducati 1098

रेसिंग ट्रैक पर महारत हासिल कर चुकी डुकाटी लोगों को काफी पसंद आती है। महेंद्र सिंह धोनी के पास 1098 है। इसकी कीमत 25 से 30 लाख रुपए है।

Yamaha Thundercat

 

महेंद्र सिंह धोनी के पास यामाहा थंडरकैट भी है। इसका प्रोडक्शन 2007 तक ही हुआ था। उस समय इसकी कीमत लाखों में थी।

BSA Goldstar

धोनी को स्पोर्ट्स बाइक के साथ क्रूजर बाइक भी बहुत ही पसंद है। यही कारण है कि उनके गैरेज में BSA गोल्ड स्टार देखने को मिलती है। कई बार इस बाइक के साथ उनकी तस्वीर सामने आ चुकी है।

Royal Enfield Machismo

महेंद्र सिंह धोनी के पास रॉयल एनफील्ड मच्चीस्मो भी है। यह कंपनी की क्लासिक बाइक है, जिसकी कीमत 1.25 लाख बताई जाती है। इन सब के अलावा भी उनके गरज में बहुत सी बाइक है।

Dhoni Confedarate Hellcat X132

धोनी के पास भारत की एकमात्र हेलकैट भी है। ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में हेलकैट चलता हुए धोनी की तस्वीर काफी वायरल हुई थी। भारत में इसकी कीमत 36 लाख रुपए है।

Timesbull के बारे में
Avatar photo
Timesbull As a contributing author for TimesBull, I bring a wealth of expertise and passion to every piece I write. With a background in journalism and a keen interest in a diverse array of subjects, I strive to deliver insightful and engaging content that resonates with readers. Whether I'm delving into the intricacies of technology, exploring the latest developments in science, or analyzing current events shaping our world, my goal is to provide readers with thought-provoking perspectives and valuable information. With a commitment to accuracy and clarity, I endeavor to make complex topics accessible to a broad audience, fostering understanding and sparking meaningful conversations. My writing is characterized by meticulous research, balanced analysis, and a dedication to journalistic integrity. I take pride in crafting articles that inform, educate, and inspire readers to delve deeper into the subjects that matter most. Through my work with TimesBull, I aim to contribute to a platform that values quality journalism and fosters a community of curious minds. I am honored to be a part of this esteemed publication and look forward to continuing to share stories that inform, entertain, and enrich the lives of our readers. Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App